130वाँ संविधान संशोधन विधेयक–– भाजपा का ‘एक पार्टी एक देश’ की तरफ बढ़ता एक और कदम
बीते 20 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 130 वाँ संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। इस संशोधन के बाद पाँच साल से अधिक सजा के प्रावधान वाले आपराधिक मामलों में अगर किसी राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री 30 दिनों तक जेल में रहते हैं तो 31वें दिन उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। इस विधेयक के लोकसभा में पेश होते ही विपक्ष ने इसे लोकतान्त्रिक ढाँचे पर हमला करार दिया। उन्होंने सदन में इसकी प्रतियाँ फाड़कर अपना विरोध जाहिर किया।
गृह मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के कानून बनने के बाद किसी भी राज्य का कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री जेल से सरकार नही चला पाएगा। इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिस व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगे हो तो वह किसी पद पर नहीं रहना चाहिए। यह सुनने में तो बड़ा न्यायप्रिय कदम लगता है। लेकिन क्या सच में भाजपा सभी अपराधी नेताओं को जेल में डालना चाहती है? अगस्त में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा में भाजपा के कुल सांसदों में से 26 प्रतिशत गम्भीर मामलों जैसे बलात्कार, हत्या आदि के आरोपी हैं, जो संख्या बाकी पार्टियों की तुलना में सबसे अधिक है। अगर गृह मंत्री की मंशा विधायिका को अपराधमुक्त करने की होती तो उन्हें सबसे पहले भाजपा के सांसदों को पदमुक्त करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उनकी बातों को ध्यान में रखकर हमें सिलसिलेवार तरीके से पिछले 10 सालों में देश की संस्थाओं, जाँच एजेंसियों की स्वतंत्रता, काम करने के तरीके और देश की न्यायपालिका में चल रहे मामलों का विश्लेषण करना पड़ेगा।
भाजपा सरकार की मंशा को जानने के लिए हमें साल 2014 से 2025 तक इस सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का विश्लेषण करना चाहिए। साल 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के कुछ महीनों बाद ‘राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक’ को संसद के दोनों सदनों में पारित करके अधिनियम बना दिया गया था। इस अधिनियम के अनुसार सुप्रीम कोर्ट और राज्यों के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कॉलेजियम व्यवस्था के जरिये न होकर, सरकार द्वारा बनाये गये आयोग द्वारा की जाएगी। इससे पहले ये नियुक्तियाँ कॉलेजियम व्यवस्था के तहत न्यायाधीशों की वरिष्ठता के क्रम से की जाती थीं, यानी पहले से चली आ रही स्वतंत्र व्यवस्था को खत्म कर सरकार ने उसे अपने अधीन कर लिया था। अगर कोई न्यायाधीश सरकार के खिलाफ फैसले देता तो उसको इस आयोग की मदद से हटाया जा सकता था। हालाँकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसकी समीक्षा करके इसको असंवैधानिक करार दे दिया था। इस अधिनियम को लाने से भाजपा सरकार की देश की स्वतंत्र संस्थाओं को अपने कब्जे में करने की मंशा साफ दिखाई देती है।
साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार को तीन सदस्यों की एक समिति बनाने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि ये तीन सदस्य देश का प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और भारत का मुख्य न्यायाधीश होंगे। इस आदेश को अप्रभावी करने के लिए उसी साल के अन्त में भाजपा सरकार द्वारा संसद में एक बिल पास करके इस समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केन्द्र सरकार के मंत्री को रख दिया गया, यानी मुख्य चुनाव आयुक्त को नियुक्त करने वाले तीन सदस्यों में से दो सदस्य सत्ता पक्ष से हैं। इसके बाद भाजपा बिना किसी परेशानी के जिसे चाहे मुख्य चुनाव आयुक्त बना सकती है। भाजपा का यह कदम स्वायत्त संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेना नहीं तो क्या है।
अब सवाल उठता है कि क्या सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति निष्पक्ष फैसले कर पाएगा? चुनाव आयोग की निष्पक्षता का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बयान दिया कि कांग्रेस आपकी सम्पत्ति ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को दे देगी। इसके बाद भी चुनाव आयोग ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। देश के विपक्षी नेताओं द्वारा आरोप लगाया जाता है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से उनके जीते हुए उम्मीदवार को हरा दिया। ऐसा चण्डीगढ़ के मेयर चुनाव में साफ–साफ देखा गया था। इस चुनाव में विपक्षी उमीदवार जीत रहा था लेकिन गिनती करने वाले अधिकारी ने विपक्ष के कुछ वोटों को अवैध घोषित करके भाजपा के उम्मीदवार को जिताया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से विपक्ष के उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया। बिहार में एसआईआर में हुई धाँधली से पूरा देश वाकिफ है। इससे साफ हो गया है कि देश की स्वायत्त संस्थाएँ अब स्वायत्त नहीं, सत्ता की कठपुतली बन गयी हैं।
सरकार द्वारा 130वाँ संविधान संशोधन इसी सिलसिले की निरन्तरता में लाया गया है। देश के बुद्धिजीवियों और विपक्ष ने इस कानून के जरिये और देश की एजेंसियों का दुरूपयोग करके विपक्ष को खत्म करने की साजिश की आशंका जताई है। सभी देख रहे हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच करने वाली एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सरकार का तोता बना हुआ है। इण्डियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 से 2022 के बीच ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अन्तर्गत देश के 121 बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमें दर्ज किये गये जिनमें से 115 विपक्ष के नेता थे। यानी 95 प्रतिशत से अधिक मुकदमें विपक्ष के नेताओं के खिलाफ किये गये। क्या भाजपा के नेता दूध के धुले हुए हैं? ईडी की हालत को जानने के लिए एक और आँकड़े पर नजर डालते हैं। सरकार द्वारा जारी एक आँकड़े के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में ईडी द्वारा विपक्ष के 193 नेताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज किये गये लेकिन इनमें से अब तक सिर्फ दो पर ही दोष सिद्ध हो पाया है। साफ जाहिर है कि यह सब विपक्ष के नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल करने या जनहित के सवाल करने वाले नेताओं को जेल में डालने आपराधिक कार्रवाई है।
मौजूदा विधेयक के जरिये भाजपा विपक्ष के नेताओं में डर पैदा करना चाहती है जिससे वे पद छिन जाने के डर से भाजपा में शामिल हो जायें। पिछले 10 सालों में 25 बड़े विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के मुकदमें दर्ज किये गये जिनमें से 23 पार्टी बदलकर भाजपा सरकारों में शामिल हो गये और उसके बाद उनके मुकदमें ठण्डे बस्ते में डाल दिये गये। आंध्र प्रदेश के वाई एस चैधरी से लेकर पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के सुवेन्दु अधिकारी तक, पिछले 10 वर्षों में ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने हैं जिनको ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर भाजपा गठबन्धन में शामिल कर लिया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी जेल में डालकर उनकी सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की गयी।
ईडी के अन्तर्गत आने वाले कानूनों को और सख्त करने के लिए वर्ष 2019 में पीएमएलए में कई बदलाव किये गये जिसके बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार आरोपी को खुद ही साबित करना है कि वह निर्दाेष है। अब ऐसे मामले में तीस दिन के अन्दर जमानत मिलना लगभग नामुमकिन है।
शोषण पर टिकी इस व्यवस्था में देश की मेहनतकश जनता के पास पहले से ही अधिकार लगभग न के बराबर हैं लेकिन एक से अधिक पार्टियों वाली इस पूँजीवादी व्यवस्था में विपक्षी नेता कभी कभी ही सही लेकिन जनता के सवाल पूछते दिखाई पड़ते हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो हमारे देश में एक ही पार्टी बचेगी। एक ही पार्टी अपनी मर्जी से पूँजीपति वर्ग के हितों के लिए कानून बनाती रहेगी। जनता से कोई सरोकार नहीं होगा और राजनीतिक गलियारे में कोई इन कानूनों का विरोध करने वाला नहीं बचेगा। भाजपा विरोध के बिना जनता पर अपनी तानाशाही जारी रख सकेगी। मौजूदा विधेयक से यही लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
–– नदीम
Leave a Comment
लेखक के अन्य लेख
- अवर्गीकृत
-
- एक अकादमिक अवधारणा 20 Aug, 2022
- डीएचएफएल घोटाला : नवउदारवाद की एक और झलक 14 Mar, 2019
- फिदेल कास्त्रो सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के हिमायती 10 Jun, 2020
- बायोमेडिकल रिसर्च 14 Jan, 2021
- भाषा और साहित्य के क्षेत्र में भारत को मुसलमानों का महान स्थायी योगदान 23 Sep, 2020
- सर्वोच्च न्यायलय द्वारा याचिकाकर्ता को दण्डित करना, अन्यायपूर्ण है. यह राज्य पर सवाल उठाने वालों के लिए भयावह संकेत है 20 Aug, 2022
- हो ची मिन्ह के देश में 5 May, 2026
- समाचार-विचार
-
- 130वाँ संविधान संशोधन विधेयक–– भाजपा का ‘एक पार्टी एक देश’ की तरफ बढ़ता एक और कदम 12 Dec, 2025
- स्विस बैंक में जमा भारतीय कालेधन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी 20 Aug, 2022
- अगले दशक में विश्व युद्ध की आहट 6 May, 2024
- अफगानिस्तान में तैनात और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की आत्महत्या 14 Jan, 2021
- अमरीका में ट्रम्प के खिलाफ आन्दोलन 7 Jul, 2025
- अमीरी–गरीबी की बढ़ती खाई और भगत सिंह के विचार 12 Dec, 2025
- अहमदाबाद में क्लीनिकल ट्रायल के जरिये गरीबों का शिकार 12 Dec, 2025
- आरओ जल–फिल्टर कम्पनियों का बढ़ता बाजार 6 May, 2024
- इजराइल–अरब समझौता : डायन और भूत का गठबन्धन 23 Sep, 2020
- उत्तर प्रदेश : लव जेहाद की आड़ में धर्मान्तरण के खिलाफ अध्यादेश 14 Jan, 2021
- उत्तर प्रदेश में मीडिया की घेराबन्दी 13 Apr, 2022
- उत्तराखण्ड के पेपर लीक पर मुख्यमंत्री धामी के नफरती बयान 12 Dec, 2025
- उनके प्रभु और स्वामी 14 Jan, 2021
- एआई : तकनीकी विकास या आजीविका का विनाश 17 Nov, 2023
- एआई तकनीकी विकास और उसके सामाजिक सरोकार 12 Dec, 2025
- काँवड़ के बहाने ढाबों–ढेलों पर नाम लिखाने का साम्प्रदायिक फरमान 13 Sep, 2024
- किसान आन्दोलन : लीक से हटकर एक विमर्श 14 Jan, 2021
- कुम्भ मेले में भगदड़ 7 Jul, 2025
- कोयला खदानों के लिए भारत के सबसे पुराने जंगलों की बलि! 23 Sep, 2020
- कोरोना जाँच और इलाज में निजी लैब–अस्पताल फिसड्डी 10 Jun, 2020
- कोरोना ने सबको रुलाया 20 Jun, 2021
- क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमान होना ही गुनाह है? 23 Sep, 2020
- क्यूबा तुम्हारे आगे घुटने नहीं टेकेगा, बाइडेन 16 Nov, 2021
- खाली जेब, खाली पेट, सर पर कर्ज लेकर मजदूर कहाँ जायें 23 Sep, 2020
- खिलौना व्यापारियों के साथ खिलवाड़ 23 Sep, 2020
- गाँव में बढ़ती बीमारी, बेहाल जनता और बदहाल व्यवस्था 12 Dec, 2025
- छल से वन अधिकारों का दमन 15 Jul, 2019
- छात्रों को शोध कार्य के साथ आन्दोलन भी करना होगा 19 Jun, 2023
- जीवन रक्षक दवाइयाँ ही बन रहीं जानलेवा 5 May, 2026
- त्रिपुरा हिंसा की वह घटना जब तस्वीर लेना ही देशद्रोह बन गया! 13 Apr, 2022
- दिल्ली उच्च न्यायलय ने केन्द्र सरकार को केवल पाखण्डी ही नहीं कहा 23 Sep, 2020
- दिल्ली के उत्तम नगर में दंगे की कोशिश नाकाम 5 May, 2026
- दिल्ली दंगे का सबक 11 Jun, 2020
- देश के बच्चे कुपोषण की गिरफ्त में 14 Dec, 2018
- न्यूज चैनल : जनता को गुमराह करने का हथियार 14 Dec, 2018
- बंगले में लगी आग तो सामने आयी हकीकत 7 Jul, 2025
- बच्चों का बचपन और बड़ों की जवानी छीन रहा है मोबाइल 16 Nov, 2021
- बीमारी से मौत या सामाजिक स्वीकार्यता के साथ व्यवस्था द्वारा की गयी हत्या? 13 Sep, 2024
- बुद्धिजीवियों से नफरत क्यों करते हैं दक्षिणपंथी? 15 Jul, 2019
- बैंकों की बिगड़ती हालत 15 Aug, 2018
- बढ़ते विदेशी मरीज, घटते डॉक्टर 15 Oct, 2019
- भारत देश बना कुष्ठ रोग की राजधानी 20 Aug, 2022
- भारत ने पीओके पर किया हमला : एक और फर्जी खबर 14 Jan, 2021
- भीड़ का हमला या संगठित हिंसा? 15 Aug, 2018
- मजदूरों–कर्मचारियों के हितों पर हमले के खिलाफ नये संघर्षों के लिए कमर कस लें! 10 Jun, 2020
- महाराष्ट्र के कपास किसानों की दुर्दशा उन्हीं की जबानी 23 Sep, 2020
- महाराष्ट्र में कर्मचारी भर्ती का ठेका निजी कम्पनियों के हवाले 17 Nov, 2023
- महाराष्ट्र में चार सालों में 12 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की 15 Jul, 2019
- महालनोबिस ने बनाया और मोदी ने तोड़ा 12 Dec, 2025
- माइक्रोफाइनेंस उद्योग– मुनाफे की भेंट चढ़ती जिन्दगियाँ 12 Dec, 2025
- मानव अंगों की तस्करी का घिनौना व्यापार 13 Sep, 2024
- मौत के घाट उतारती जोमैटो की 10 मिनट ‘इंस्टेण्ट डिलीवरी’ योजना 20 Aug, 2022
- यूपीएससी की तैयारी में लगे छात्रों की दुर्दशा, जिम्मेदार कौन? 13 Sep, 2024
- रक्षा बजट में रिकार्ड बढ़ोतरी किसके लिए 7 Jul, 2025
- राजस्थान में परमाणु पावर प्लाण्ट का भारी विरोध 13 Sep, 2024
- रेलवे का निजीकरण : आपदा को अवसर में बदलने की कला 23 Sep, 2020
- रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी 7 Jul, 2025
- लोग पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए क्यों लड़ रहे हैं 17 Nov, 2023
- विधायिका में महिला आरक्षण की असलियत 17 Nov, 2023
- वैश्विक लिंग असमानता रिपोर्ट 20 Aug, 2022
- श्रीलंका पर दबाव बनाते पकड़े गये अडानी के “मैनेजर” प्रधानमंत्री जी 20 Aug, 2022
- संस्कार भारती, सेवा भारती––– प्रसार भारती 14 Jan, 2021
- सत्ता–सुख भोगने की कला 15 Oct, 2019
- सरकार द्वारा लक्ष्यद्वीप की जनता की संस्कृति पर हमला और दमन 20 Jun, 2021
- सरकार बहादुर कोरोना आपके लिए अवसर लाया है! 10 Jun, 2020
- सरकार, न्यायपालिका, सेना की आलोचना करना राजद्रोह नहीं 15 Oct, 2019
- सरकारी विभागों में ठेका कर्मियों का उत्पीड़न 15 Aug, 2018
- स्मार्ट सिटी टाँय टाँय फिस्स 7 Jul, 2025
- हम इस फर्जी राष्ट्रवाद के सामने नहीं झुकेंगे 13 Apr, 2022
- हाथरस की भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन 13 Sep, 2024
- हिन्दुत्व के पोस्टर बॉय हिमंता बिस्वा सरमा और भ्रष्टाचार 5 May, 2026
- हुकुम, बताओ क्या कहूँ जो आपको चोट न लगे। 13 Apr, 2022
- ‘मजदूरों के ऊपर तजुर्बा करो, अमीरों की सेवा करो’ 7 Jul, 2025
- कविता
-
- अपने लोगों के लिए 6 May, 2024
- कितने और ल्हासा होंगे 23 Sep, 2020
- गेहुँआ अफ्रीका 5 May, 2026
- चल पड़ा है शहर कुछ गाँवों की राह 23 Sep, 2020
- जी एन साईबाबा की कविताएँ 1 Jan, 2025
- तुच्छ जीवन की महान गाथा 5 May, 2026
- बच्चे काम पर जा रहे हैं 19 Jun, 2023
- साक्षात्कार
-
- कम कहना ही बहुत ज्यादा है : एडुआर्डो गैलियानो 20 Aug, 2022
- चे ग्वेरा की बेटी अलेदा ग्वेरा का साक्षात्कार 14 Dec, 2018
- नेपाल के मौजूदा हालात पर कॉमरेड आहुति से बातचीत 5 May, 2026
- फैज अहमद फैज के नजरिये से कश्मीर समस्या का हल 15 Oct, 2019
- भारत के एक बड़े हिस्से में मर्दवादी विचार हावी 15 Jul, 2019
- साहित्य
-
- अव्यवसायिक अभिनय पर दो निबन्ध –– बर्तोल्त ब्रेख्त 17 Feb, 2023
- औपनिवेशिक सोच के विरुद्ध खड़ी अफ्रीकी कविताएँ 6 May, 2024
- कविता का मूलस्रोत 12 Dec, 2025
- किसान आन्दोलन : समसामयिक परिदृश्य 20 Jun, 2021
- खामोश हो रहे अफगानी सुर 20 Aug, 2022
- चिली में गुप्तवास 7 Jul, 2025
- जनतांत्रिक समालोचना की जरूरी पहल – कविता का जनपक्ष (पुस्तक समीक्षा) 20 Aug, 2022
- जैक लण्डन का उपन्यास ‘आयरन हील’ के बारे में 1 Jan, 2025
- निकोलाई ओस्त्रोव्स्की का उपन्यास ‘अग्निदीक्षा’ 4 Jul, 2025
- निशरीन जाफरी हुसैन का श्वेता भट्ट को एक पत्र 15 Jul, 2019
- फासीवाद के खतरे : गोरी हिरणी के बहाने एक बहस 13 Sep, 2024
- फैज : अँधेरे के विरुद्ध उजाले की कविता 15 Jul, 2019
- श्रम और साहित्य पर दो दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न 5 May, 2026
- सच लिखने में पाँच कठिनाइयाँ 12 Dec, 2025
- सामाजिक चेतना जगाने में नाटकों की भूमिका : नोबेल विजेता––दारियो लुइगी एंजेलो फो 1 Jan, 2025
- “मैं” और “हम” 14 Dec, 2018
- सामाजिक-सांस्कृतिक
-
- अम्बेडकर ने कहा था कि हिन्दू राज भारत के लिए सबसे बड़ी आपदा होगी 4 Jul, 2025
- उपभोक्तावाद की संस्कृति 12 Dec, 2025
- एक आधुनिक कहानी एकलव्य की 23 Sep, 2020
- एपस्टीन की फाइलों से साफ जाहिर होता है कि कुलीन वर्ग कैसे काम करता है 5 May, 2026
- एलन मस्क और महिलाओं की ‘सुरक्षा’ का झूठा दक्षिणपंथी आख्यान 7 Jul, 2025
- किसान आन्दोलन के आह्वान पर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा 20 Jun, 2021
- गैर बराबरी की महामारी 20 Aug, 2022
- घोस्ट विलेज : पहाड़ी क्षेत्रों में राज्यप्रेरित पलायन –– मनीषा मीनू 19 Jun, 2023
- दिल्ली के सरकारी स्कूल : नवउदारवाद की प्रयोगशाला 14 Mar, 2019
- पहाड़ में नफरत की खेती –– अखर शेरविन्द 19 Jun, 2023
- सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश पर राजनीति 14 Dec, 2018
- साम्प्रदायिकता और संस्कृति 20 Aug, 2022
- हमारा जार्ज फ्लायड कहाँ है? 23 Sep, 2020
- ‘प्रतिरोध की संस्कृति’ पर केन्द्रित ‘कथान्तर’ का विशेषांक 13 Sep, 2024
- कहानी
-
- एक देवदासी 12 Dec, 2025
- जामुन का पेड़ 8 Feb, 2020
- पानीपत की चैथी लड़ाई 16 Nov, 2021
- माटी वाली 17 Feb, 2023
- समझौता 13 Sep, 2024
- अन्तरराष्ट्रीय
-
- अमरीका की हथकड़ी–बेड़ी नीति और भारतीय शासकों की बेहयाई 7 Jul, 2025
- अमरीका बनाम चीन : क्या यह एक नये शीत युद्ध की शुरुआत है 23 Sep, 2020
- इजराइल का क्रिस्टालनाख्त नरसंहार 17 Nov, 2023
- क्या लोकतन्त्र का लबादा ओढ़े अमरीका तानाशाही में बदल गया है? 14 Dec, 2018
- नरसंहार पर पर्दा डालने वाले आर्थिक सिद्धान्त के लिए नोबेल 4 Jul, 2025
- पश्चिम एशिया में निर्णायक मोड़ 15 Aug, 2018
- प्रतिबन्धों का मास्को पर कुछ असर नहीं पड़ा है, जबकि यूरोप 4 सरकारें गँवा चुका है: ओरबान 20 Aug, 2022
- बोलीविया में तख्तापलट : एक परिप्रेक्ष्य 8 Feb, 2020
- भारत–इजराइल साझेदारी को मिली एक वैचारिक कड़ी 15 Oct, 2019
- भोजन, खेती और अफ्रीका : बिल गेट्स को एक खुला खत 17 Feb, 2023
- महामारी के बावजूद 2020 में वैश्विक सामरिक खर्च में भारी उछाल 21 Jun, 2021
- लातिन अमरीका के मूलनिवासियों, अफ्रीकी मूल के लोगों और लातिन अमरीकी संगठनों का आह्वान 10 Jun, 2020
- वह दिन जब परमाणु सम्पन्न ईरान का जन्म हुआ 7 Jul, 2025
- सउ़दी अरब की साम्राज्यवादी विरासत 16 Nov, 2021
- ‘जल नस्लभेद’ : इजराइल कैसे गाजा पट्टी में पानी को हथियार बनाता है 17 Nov, 2023
- श्रद्धांजलि
- राजनीति
-
- 106 वर्ष प्राचीन पटना संग्रहालय के प्रति बिहार सरकार का शत्रुवत व्यवहार –– पुष्पराज 19 Jun, 2023
- इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले पर जानेमाने अर्थशास्त्री डॉक्टर प्रभाकर का सनसनीखेज खुलासा 6 May, 2024
- कर्नाटक सरकार देवनहल्ली के किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है 4 Jul, 2025
- कोरोना वायरस, सर्विलांस राज और राष्ट्रवादी अलगाव के खतरे 10 Jun, 2020
- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का तर्कहीन मसौदा 21 Nov, 2021
- डिजिटल कण्टेण्ट निर्माताओं के लिए लाइसेंस राज 13 Sep, 2024
- नया वन कानून: वन संसाधनों की लूट और हिमालय में आपदाओं को न्यौता 17 Nov, 2023
- नये श्रम कानून मजदूरों को ज्यादा अनिश्चित भविष्य में धकेल देंगे 14 Jan, 2021
- बेरोजगार भारत का युग 20 Aug, 2022
- बॉर्डर्स पर किसान और जवान 16 Nov, 2021
- मोदी के शासनकाल में बढ़ती इजारेदारी 14 Jan, 2021
- सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कारकूनों ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से रौंदा 23 Nov, 2021
- हरियाणा किसान आन्दोलन की समीक्षा 20 Jun, 2021
- जीवन और कर्म
-
- दहशतगर्दी का फर्जी ठप्पा 1 Jan, 2025
- रामवृक्ष बेनीपुरी का बाल साहित्य : मनुष्य की अपराजेय शक्ति में आस्था 14 Jan, 2021
- राजनीतिक अर्थशास्त्र
- व्यंग्य
-
- अगला आधार पाठ्यपुस्तक पुनर्लेखन –– जी सम्पत 19 Jun, 2023
- आजादी को आपने कहीं देखा है!!! 20 Aug, 2022
- इन दिनों कट्टर हो रहा हूँ मैं––– 20 Aug, 2022
- नुसरत जहाँ : फिर तेरी कहानी याद आयी 15 Jul, 2019
- बडे़ कारनामे हैं बाबाओं के 13 Sep, 2024
- विचार-विमर्श
-
- अतीत और वर्तमान में महामारियों ने बड़े निगमों के उदय को कैसे बढ़ावा दिया है? 23 Sep, 2020
- अस्तित्व बनाम अस्मिता 14 Mar, 2019
- क्या है जो सभी मेहनतकशों में एक समान है? 23 Sep, 2020
- क्रान्तिकारी विरासत और हमारा समय 13 Sep, 2024
- दिल्ली सरकार की ‘स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सलेंस’ की योजना : एक रिपोर्ट! 16 Nov, 2021
- धर्म की आड़ 17 Nov, 2023
- पलायन मजा या सजा 20 Aug, 2022
- राजनीति में आँधियाँ और लोकतंत्र 14 Jun, 2019
- लीबिया की सच्चाई छिपाता मीडिया 17 Nov, 2023
- लोकतंत्र के पुरोधाओं ने लोकतंत्र के बारे में क्या कहा था? 23 Sep, 2020
- विकास की निरन्तरता में–– गुरबख्श सिंह मोंगा 19 Jun, 2023
- विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट से बातचीत 19 Jun, 2023
- सरकार और न्यायपालिका : सम्बन्धों की प्रकृति क्या है और इसे कैसे विकसित होना चाहिए 15 Aug, 2018
- मीडिया
-
- मीडिया का असली चेहरा 15 Mar, 2019
- फिल्म समीक्षा
-
- समाज की परतें उघाड़ने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 15 Jul, 2019