एक दिन सभी मनुष्य समान होंगे
एक दिन सभी मनुष्य समान होंगे
(साल 2025, गीतकार–संगीतकार सलिल चैधरी का जन्मशती वर्ष)
–– ज़ाहिद ख़ान
सलिल चैधरी का नाम लेते ही जे़हन में एक ऐसे संगीतकार का अक्स आता है, जिसके संगीत में पूरब और पश्चिम का एक अनोखा मिश्रण था। शुरुआत में उनके संगीत पर रवीन्द्रनाथ टैगोर, पंकज मल्लिक और ज्योतिरिन्द्र मोइत्रा आदि का असर रहा, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी एक जुदा राह बना ली। उनकी शैली बिल्कुल जुदा थी और यह शैली उन्होंने ख़ुद ईजाद की थी। सलिल चैधरी ने न सिर्फ़ संगीत में नये मुक़ाम क़ायम किये, बल्कि वे एक संस्कृतिकर्मी और इंक़लाबी गीतकार भी थे। उन्होंने भारतीय जन नाट्य संघ यानी इप्टा के लिए सैकड़ों जनगीत लिखे और उनका संगीत भी तैयार किया। आज़ादी से पहले जहाँ अपने गीतों में सलिल चैधरी ने ब्रिटिश हुकूमत के जुल्म, दमनकारी नीतियों और नाइन्साफियों की मुख़ालफ़त की, तो वहीं आज़ादी के बाद अवाम के लिए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की पैरवी की। ये गीत उनके राजनीतिक और सामाजिक विचारों की अक्कासी करते हैं। यही नहीं, आज भी जब नये गीतकार–संगीतकार जनगीत और जनसंगीत की रचना करते हैं, तो सलिल चैधरी की शैली को ही अपनाते हैं।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण चैबीस परगना जिले के सुभाष ग्राम में 19 नवम्बर 1925 को जन्मे सलिल चैधरी को संगीत की व्यापक औपचारिक शिक्षा परम्परागत अर्थों में नहीं मिली। उन्होंने संगीत की तालीम अपने आसपास के माहौल से ली। लोगों द्वारा रचित संगीत से, बल्कि लोगों की ज़िन्दगी से भी सीखा। सलिल चैधरी के पिता ज्ञानेन्द्रमोय चैधरी डॉक्टर थे और उनके पास भारतीय, ख़ास तौर पर असम व बंगाल के लोकगीतों और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत का विशाल ख़ज़ाना था। सलिल चैधरी के लफ़्ज़ों में “मैं हर रोज़ मोज़ार्ट, बीथोवेन, चाईकवोस्की की सिम्फनी और जंगल के पौधों–कीट–पतंगों की अद्भुत सिम्फनी सुनता था। मेरे अवचेतन मन में यह याद पूरी उम्र साथ रहीं।” यही वजह है कि सलिल चैधरी के संगीत में हमें विदेशी सिम्फनी और असम के जंगलों और पहाड़ी लोगों की बाँसुरी और लोक संगीत का असर साफ़ दिखाई देता है। सलिल चैधरी ने आठ साल की उम्र से ही बाँसुरी बजाना सीख लिया था। घर में एक पियानो भी था और उस पर भी उन्होंने हाथ आज़माना शुरू कर दिया और जल्द ही उन्होंने दीगर वाद्ययंत्रों को बजाने में महारत हासिल कर ली। सलिल चैधरी के पिता चाय बागान में थे और अक्सर मज़दूरों के दरमियान नाटकों का मंचन करते थे। नाटक मंचन का मक़सद मज़दूरों को जागरूक करना था। चाय बागान में मज़दूरों का जो शोषण होता था, वे उसके जानिब हमेशा फ़िक्रमन्द रहते थे। अपने पिता से ही सलिल चैधरी के मन में ब्रिटिश–विरोधी और समाजवादी भावनाएँ विकसित हुर्इं और बाद में इन्हीं जज्बात ने उन्हें गीत लिखने और इप्टा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भूमिहीन किसानों, भ्रष्ट ब्रिटिश न्याय व्यवस्था और अमीरों द्वारा गरीबों के शोषण के बारे में लगातार लिखा। अपने गीतों में लोगों से संघर्ष करने का आह्वान किया।
सलिल चैधरी की आला तालीम कलकत्ता के ‘बंगबाशी कॉलेज’ में हुई। यह वह दौर था, जब मुल्क में दूसरी आलमी जंग का असर दिखाई देने लगा था। रही सही कसर बंगाल अकाल ने पूरी कर दी, जिसमें उस वक़्त पचास लाख लोग मारे गये थे। हर तरफ़ हाहाकार मचा हुआ था। कोई भी संवेदनशील शख्स इससे मुतास्सिर होगा ही, सलिल चैधरी को भी अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों का गहरा एहसास हुआ। बंगाल में उस वक़्त इप्टा का सांस्कृतिक आन्दोलन अपने चरम पर था, रंगमंच के ज़रिये इस संगठन से जुड़े कलाकार बिनय रॉय, बिजन भट्टाचार्य, देबब्रता बिस्वास, निरंजन सेन, हेमांग विश्वास, ज्योतिरिन्द्र मोइत्रा, हरिपारा कुशारी और हेमन्त मुखर्जी न सिर्फ़ अवाम में बेदारी फैला रहे थे, बल्कि अकाल पीड़ितों की मदद के लिए चन्दा भी इकट्ठा कर रहे थे। सलिल चैधरी इप्टा में तो शामिल हुए ही, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भी मेम्बर बन गये। 1946 से ही वे कम्युनिस्ट पार्टी की गतिविधियों में सरगर्म थे। पार्टी पर जब पाबन्दी लगी, तो उन्हें दीगर लीडरों के साथ अंडरग्राउंड रहना पड़ा। उन्होंने अपनी नौजवानी के दिनों में किसान संगठन, छात्र संगठन सभी में सक्रिय भूमिका निभाई। ज़िन्दगी के इन्हीं तजुर्बों ने उन्हें गीत लेखन के लिए प्रेरित किया। साल 1943 जब उनकी उम्र महज़ इक्कीस साल थी, तब उन्होंने अपना पहला जनगीत “देश डूबेंछे बाढ़ेर जले–––––”(देश डूबा बाढ़ के पानी में धान नष्ट हो गये, कैसे कहूँ बन्धु तुझे दिल की बात) रचा। इसके बाद उन्होंने चैबीस परगना स्थित सोनारपुर के किसान आन्दोलन में भी हिस्सा लिया। और इस आन्दोलन के लिए उनका गीत था, “होशियार! मज़बूत हाथों से उठा भाई ये लाल निशान।”
उस वक़्त माहौल ही कुछ ऐसा था कि वे ख़ामोश नहीं बैठ सके। उन्होंने कई इंक़लाबी जनगीत लिखे और इप्टा के साथियों के साथ मिलकर उन्हें अवाम तक पहुँचाया। उन्होंने सुदूर गाँव–देहातों और शहरों की यात्रा की और उनके गीत अवाम की आवाज़ बन गये। ये विरोध गीत थे, जिन्होंने लोगों को उनके चारों ओर फैली समाजी और सियासी नाइन्साफी के जानिब बेदार किया। ये गीत बेहद ताक़तवर और प्रेरक बन गये।
दरअसल, सलिल चैधरी हमेशा सामाजिक अन्याय और असमानता के प्रति अपनी गहरी संवेदना रखते थे और अक्सर ऐसे गीत लिखते थे जो उनके साम्यवादी जज्बात को दर्शाते थे। उन्होंने अपने इन गीतों को ‘चेतना और जागृति के गीत’ कहा। साल 1945 से 1950 के दरमियान उन्होंने अपने कुछ सबसे अहम सियासी गीत लिखे और इनको संगीतबद्ध किया। उनके ज्यादातर गीत ब्रिटिश–विरोधी और उपनिवेश–विरोधी जज्बात को बयाँ करते थे और यह विरोध के गीत, क्रान्ति के गीत और किसानों और मज़दूरों के लिए उम्मीद के गीत बन जाते थे। उन्होंने नाविक विद्रोह, अखिल भारतीय मज़दूर हड़ताल, तेभागा आन्दोलन और फिर तेलंगाना के किसान विद्रोह के समय कई इंक़लाबी गीत रचे।
सलिल चैधरी ने 1943 से लेकर 1951 के दौरान तक़रीबन चालीस से अधिक जनगीतों की रचना की। सामूहिक जनगीत का सहज स्वर संगीत और सहज हार्मनी का इस्तेमाल कर वे आर्केस्ट्राईजेशन करने में माहिर थे। उनके कुछ मशहूर जनगीत हैं–– “बिचारपोती तोमर बिचार कोरबे जारा आज जेगेछे आज सेई जनोता” (न्यायमूर्ति! आज तुम्हारे गुनाहों पर ये जनता विचार करेगी, क्योंकि अब वह जनता जाग चुकी है), “हेई सम्हालो हेई सम्हालो धान हो–––” (हे सम्भालो अपने धान को और अपनी हँसिया की धार तेज़ करो; चाहे जान चली जाये, पर अब अपने ख़ून से सींचा हुआ धान हम न देंगे), “ओ आलोर पथो जात्री” (ओ प्रकाश पथ के पथिक), “ढेऊ उठछे कारा टूटते–––” (तूफ़ान उठ रहा है कारागार टूट रहे हैं), “एबार घूरछे चाका रक्तो माखा” (अब घूम रहा है ख़ून से सना चक्का), “ओ आयरे ओ आयरे–––” (इस माटी में जीवन के स्वप्न और आशाओं के बीज बोएँ) आदि। इसके अलावा “उरु टका टका टैगिना टैगिना” बुनियादी तौर पर किसानों द्वारा फसल की बुआई और कटाई की ख़ुशी को बयाँ करने वाला गीत है। ये जनगीत स्वतंत्रता आन्दोलन का हिस्सा बन गये और इतने वर्षों बाद भी पूरे बंगाल में गाये जाते हैं। एक तरह से ये अब बंगाली विरासत का अभिन्न अंग बन चुके हैं।
सलिल चैधरी की गायक–संगीतकार हेमन्त कुमार के साथ बहुत बढ़िया ट्यूनिंग रही। दोनों ने जब भी साथ काम किया, कमाल किया। सलिल चैधरी के संगीत निर्देशन में हेमन्त कुमार ने “कोनो एक गायेर बनाधु”, “रनर”, “अबक पृथ्वी”, “बिद्राहा आज”, “पालकीर गान”, “पाथे एबार नामो साथी” और “धिटांग धिटांग बोले” आदि गीतों को अपनी मखमली आवाज़ में गा कर अमर कर दिया।
सलिल चैधरी गीतकार–संगीतकार होने के साथ–साथ कवि–कथाकार और नाटककार भी थे। उनका पहला नाटक ‘चालचोरे’ था। इसके बाद उन्होंने दो और नाटक ‘जनंतिके’ (1948) और ‘संकेत’ (1949), ‘एई माटीते’ (इसी धरती पर) लिखे। जब वे फ़िल्मों में बिज़ी हो गये, तो उनका नाट्य लेखन पीछे छूट गया। उन्होंने जो भी नाटक लिखे, वे शोषण विरोधी थे। शोषकों यानी ब्रिटिश हुकूमत और स्थानीय ज़मीन्दार, सरमायेदारों के ख़िलाफ़ थे। उनमें स्वतंत्रता की आग थी।
उनकी कविताएँ पढ़ने में जहाँ बहुत सहज और सरल हैं, तो वहीं दूसरी ओर वे बहुत सीधी और दिल को छू लेने वाली हैं। वे अपने गीत–कविताओं में हमेशा आम आदमी की ज़बान का इस्तेमाल करते हैं। साल 1983 में सलिल चैधरी की कविताओं का एकमात्र एल्बम जारी किया गया। इसमें उन्होंने ख़ुद अपनी आवाज़ में कविताओं को संगीतबद्ध कर रिकॉर्ड किया है।
वे एक संवेदनशील कथाकार भी थे। जब उन्होंने अपनी पहली कहानी ‘ड्रेसिंग टेबल’ लिखी, तो साहित्यिक जगत में इसने खलबली मचा दी। वहीं ‘रिक्शावाला’ के बारे में तो हर कोई जानता है। यही वह कहानी है, जिसने उन्हें हिन्दी सिनेमा तक पहुँचाया। उन्होंने इसे 1950 के दशक की शुरुआत में लिखा। वे अपने क़रीबी दोस्तों ऋत्विक घटक और मृणाल सेन के साथ मिलकर उस पर फ़िल्म बनाने का प्लान बना रहे थे। इसी दौरान फ़िल्म डायरेक्टर बिमल रॉय कोलकाता आये हुए थे और उनकी मुलाक़ात सलिल चैधरी से हुई। बिमल रॉय ने उनकी कहानी पढ़ी और उन्हें यह बेहद पसन्द आयी। उन्होंने ‘रिक्शावाला’ पर आधारित एक हिन्दी फ़िल्म बनाने का फै़सला किया और इसकी पटकथा लिखने की ज़िम्मेदारी सलिल को सौंपी। बाद में यह तय हुआ कि सलिल ही इस फ़िल्म का संगीत भी देंगे। यह फ़िल्म ‘दो बीघा ज़मीन’ थी, जो 1953 में रिलीज हुई। ज़मीन और किसानों के सवालों को ज़ोरदार तरीक़े से उठाने वाली यह कहानी दर्शकों को ख़ूब पसन्द आयी। वहीं रिलीज होते ही इस फ़िल्म के गीतों ने भी कमाल कर दिखाया। बाद में इसी कहानी पर बांग्ला फ़िल्म भी बनी, जो हिन्दी की तरह ही कामयाब साबित हुई।
सलिल चैधरी ने फ़िल्म ‘पिंजरे के पंछी’, ‘परख’ की भी कहानियाँ लिखीं। फ़िल्म ‘दो बीघा ज़मीन’ के बाद बिमल रॉय और सलिल चैधरी की जोड़ी ने ‘बिराज बहू’, ‘मधुमती’, ‘परख’ और ‘काबुलीवाला’ जैसी सुपरहिट फ़िल्मों में साथ काम किया और इन फ़िल्मों के गीतों ने भी ख़ूब धूम मचायी। उनके संगीत से सजी कुछ और क़ाबिले–तारीफ़ फ़िल्में हैं–– ‘मुसाफ़िर’, ‘हाफ़ टिकट’, ‘नौकरी’, ‘माया’, ‘झूला’, ‘अन्नदाता’, ‘जागते रहो’, ‘छाया’, ‘मेरे अपने’, ‘आनन्द’, ‘रजनीगंधा’ और ‘छोटी सी बात’।
उनके सदाबहार गीतों की फे़हरिस्त कुछ इस तरह है–– ‘धरती कहे पुकार के’ (फ़िल्म : दो बीघा ज़मीन), ‘ओ सजना, बरखा बहार आई’ (फ़िल्म : परख), इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा (फ़िल्म : छाया), ‘साथी––– तुझ बिन जिया उदास रे’ (फ़िल्म : पूनम की रात), ‘आजा रे परदेसी’, ‘सुहाना सफ़र और ये मौसम हसीं’ (फ़िल्म : मधुमती), ऐ मेरे प्यारे वतन (फ़िल्म : काबुलीवाला), ‘जाने वाले सिपाही से पूछो’ (फ़िल्म : उसने कहा था), ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘ज़िन्दगी एक ख्वाब है’ (फ़िल्म : जागते रहो), ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘जिन्दगी कैसी है पहेली हाय’ (फ़िल्म : आनन्द), ‘रजनीगंधा फूल तुम्हारे’ (फ़िल्म : रजनीगंधा)। यह ऐसे मधुर गीत हैं कि जब भी बजते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।
सलिल चैधरी ने 75 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों, क़रीब 45 बांग्ला, 26 मलयालम और कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, मराठी, असमिया और उड़िया फ़िल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उन्होंने कई फ़िल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए यादगार बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। इन सबके अलावा उन्होंने कई टेली धारावाहिकों और फ़िल्मों के लिए भी संगीत दिये। उनका एक और कारनामा, सचिन शंकर के बैले यूनिट के लिए संगीत तैयार करना था। आगे चलकर उन्होंने ‘बॉम्बे यूथ क्वायर’ की स्थापना की जिसमें मन्ना डे, मुकेश, लता मंगेशकर, द्विजेन्द्र मुखर्जी, रूमा गांगुली और कई दीगर मशहूर सिंगर शामिल थे। सलिल ने इस समूह के लिए नये गाने रचे और प्रेम धवन और शैलेन्द्र जैसे गीतकारों से गीत लिखवाये।
अपने आख़िरी समय में सलिल चैधरी कलकत्ता चले गये थे और उन्होंने वहाँ अपना एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो शुरू किया। रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मक़सद भारतीय सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा, नयी तरह का ओपेरा, लोक संगीत का आधुनिक ऑर्केस्ट्रेशन, शास्त्रीय संगीत के लिए गायन मंडली और विभिन्न प्रकार के भारतीय नृत्यों के लिए बैले संगीत रचना आदि करना था।
उनको अपनी ज़िन्दगी में अवाम से ख़ूब प्यार और मान–सम्मान मिला, लेकिन सरकारों ने उनके काम को नज़रअन्दाज़ ही किया। 5 सितम्बर, 1995 को सलिल चैधरी हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गये। अपने गीत और संगीत से उन्होंने ज़िन्दगी भर समाजवादी राजनीतिक विचारधारा को आगे बढ़ाया। सलिल चैधरी के गीत–संगीत का अगर मूल्यांकन करें, तो उसमें उन्होंने हमेशा अपने दौर की इच्छा–आकांक्षाओं के मुताबिक़ संगीतमय शैलियों का इस्तेमाल किया। उम्मीदों के गीत लिखे। अवाम में आशा का संचार किया। उनके गीतों और संगीत रचना में आम अवाम को मुस्तक़बिल की एक सुनहरी राह मिलती है। सच बात तो यह है कि सच्ची कला का यही मानवतावादी दृष्टिकोण होता है।
सलिल का प्रिय सपना था, ‘एक दिन सभी मनुष्य समान होंगे।’ गायक–संगीतकार हेमांग बिश्वास ने इप्टा के अपने पुराने साथी सलिल के बारे में कहा है, “सलिल के गीतों का जो भी मूल्यांकन हो, एक बात मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूँ कि उन्होंने हमेशा संघर्षरत जनता को प्रेरित किया। उनके सभी गीत सदैव जीवित रहेंगे, क्योंकि संघर्षरत जनता हमेशा ज़िन्दा रहती है।”
Leave a Comment
लेखक के अन्य लेख
- अवर्गीकृत
-
- एक अकादमिक अवधारणा 20 Aug, 2022
- किताब परिचय : फ्रांस की क्रान्ति 1 Oct, 2026
- जीडीपी के आँकड़े बनाम आम आदमी की जेब 1 Oct, 2026
- डीएचएफएल घोटाला : नवउदारवाद की एक और झलक 14 Mar, 2019
- फिदेल कास्त्रो सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के हिमायती 10 Jun, 2020
- बायोमेडिकल रिसर्च 14 Jan, 2021
- भाषा और साहित्य के क्षेत्र में भारत को मुसलमानों का महान स्थायी योगदान 23 Sep, 2020
- सर्वोच्च न्यायलय द्वारा याचिकाकर्ता को दण्डित करना, अन्यायपूर्ण है. यह राज्य पर सवाल उठाने वालों के लिए भयावह संकेत है 20 Aug, 2022
- हो ची मिन्ह के देश में 5 May, 2026
- सामाजिक-सांस्कृतिक
-
- अम्बेडकर ने कहा था कि हिन्दू राज भारत के लिए सबसे बड़ी आपदा होगी 4 Jul, 2025
- उपभोक्तावाद की संस्कृति 12 Dec, 2025
- एक आधुनिक कहानी एकलव्य की 23 Sep, 2020
- एपस्टीन की फाइलों से साफ जाहिर होता है कि कुलीन वर्ग कैसे काम करता है 5 May, 2026
- एलन मस्क और महिलाओं की ‘सुरक्षा’ का झूठा दक्षिणपंथी आख्यान 7 Jul, 2025
- किसान आन्दोलन के आह्वान पर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा 20 Jun, 2021
- गैर बराबरी की महामारी 20 Aug, 2022
- घोस्ट विलेज : पहाड़ी क्षेत्रों में राज्यप्रेरित पलायन –– मनीषा मीनू 19 Jun, 2023
- चार महीने में चैथी बार : स्मारकों पर हमले का अर्थ 1 Oct, 2026
- दिल्ली के सरकारी स्कूल : नवउदारवाद की प्रयोगशाला 14 Mar, 2019
- पहाड़ में नफरत की खेती –– अखर शेरविन्द 19 Jun, 2023
- सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश पर राजनीति 14 Dec, 2018
- साम्प्रदायिकता और संस्कृति 20 Aug, 2022
- हमारा जार्ज फ्लायड कहाँ है? 23 Sep, 2020
- ‘प्रतिरोध की संस्कृति’ पर केन्द्रित ‘कथान्तर’ का विशेषांक 13 Sep, 2024
- जीवन और कर्म
-
- एक दिन सभी मनुष्य समान होंगे 1 Oct, 2026
- दहशतगर्दी का फर्जी ठप्पा 1 Jan, 2025
- रामवृक्ष बेनीपुरी का बाल साहित्य : मनुष्य की अपराजेय शक्ति में आस्था 14 Jan, 2021
- राजनीति
-
- 106 वर्ष प्राचीन पटना संग्रहालय के प्रति बिहार सरकार का शत्रुवत व्यवहार –– पुष्पराज 19 Jun, 2023
- असली परजीवी कौन हैं? 1 Oct, 2026
- इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले पर जानेमाने अर्थशास्त्री डॉक्टर प्रभाकर का सनसनीखेज खुलासा 6 May, 2024
- कर्नाटक सरकार देवनहल्ली के किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है 4 Jul, 2025
- कोरोना वायरस, सर्विलांस राज और राष्ट्रवादी अलगाव के खतरे 10 Jun, 2020
- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का तर्कहीन मसौदा 21 Nov, 2021
- डिजिटल कण्टेण्ट निर्माताओं के लिए लाइसेंस राज 13 Sep, 2024
- नया वन कानून: वन संसाधनों की लूट और हिमालय में आपदाओं को न्यौता 17 Nov, 2023
- नये श्रम कानून मजदूरों को ज्यादा अनिश्चित भविष्य में धकेल देंगे 14 Jan, 2021
- बेरोजगार भारत का युग 20 Aug, 2022
- बॉर्डर्स पर किसान और जवान 16 Nov, 2021
- मोदी के शासनकाल में बढ़ती इजारेदारी 14 Jan, 2021
- राजनीति में लेखकों की भूमिका 1 Oct, 2026
- शिक्षा में घोल दी नफरत की राजनीति (साजिश हिन्दुत्व के नाम पर) 1 Oct, 2026
- सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कारकूनों ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से रौंदा 23 Nov, 2021
- हरियाणा किसान आन्दोलन की समीक्षा 20 Jun, 2021
- समाचार-विचार
-
- 130वाँ संविधान संशोधन विधेयक–– भाजपा का ‘एक पार्टी एक देश’ की तरफ बढ़ता एक और कदम 12 Dec, 2025
- स्विस बैंक में जमा भारतीय कालेधन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी 20 Aug, 2022
- अगले दशक में विश्व युद्ध की आहट 6 May, 2024
- अफगानिस्तान में तैनात और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की आत्महत्या 14 Jan, 2021
- अमरीका में ट्रम्प के खिलाफ आन्दोलन 7 Jul, 2025
- अमीरी–गरीबी की बढ़ती खाई और भगत सिंह के विचार 12 Dec, 2025
- अहमदाबाद में क्लीनिकल ट्रायल के जरिये गरीबों का शिकार 12 Dec, 2025
- आरओ जल–फिल्टर कम्पनियों का बढ़ता बाजार 6 May, 2024
- इजराइल–अरब समझौता : डायन और भूत का गठबन्धन 23 Sep, 2020
- उत्तर प्रदेश : लव जेहाद की आड़ में धर्मान्तरण के खिलाफ अध्यादेश 14 Jan, 2021
- उत्तर प्रदेश में मीडिया की घेराबन्दी 13 Apr, 2022
- उत्तराखण्ड के पेपर लीक पर मुख्यमंत्री धामी के नफरती बयान 12 Dec, 2025
- उनके प्रभु और स्वामी 14 Jan, 2021
- एआई : तकनीकी विकास या आजीविका का विनाश 17 Nov, 2023
- एआई तकनीकी विकास और उसके सामाजिक सरोकार 12 Dec, 2025
- काँवड़ के बहाने ढाबों–ढेलों पर नाम लिखाने का साम्प्रदायिक फरमान 13 Sep, 2024
- किसान आन्दोलन : लीक से हटकर एक विमर्श 14 Jan, 2021
- कुम्भ मेले में भगदड़ 7 Jul, 2025
- कोयला खदानों के लिए भारत के सबसे पुराने जंगलों की बलि! 23 Sep, 2020
- कोरोना जाँच और इलाज में निजी लैब–अस्पताल फिसड्डी 10 Jun, 2020
- कोरोना ने सबको रुलाया 20 Jun, 2021
- क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमान होना ही गुनाह है? 23 Sep, 2020
- क्यूबा तुम्हारे आगे घुटने नहीं टेकेगा, बाइडेन 16 Nov, 2021
- खाली जेब, खाली पेट, सर पर कर्ज लेकर मजदूर कहाँ जायें 23 Sep, 2020
- खिलौना व्यापारियों के साथ खिलवाड़ 23 Sep, 2020
- गाँव में बढ़ती बीमारी, बेहाल जनता और बदहाल व्यवस्था 12 Dec, 2025
- छल से वन अधिकारों का दमन 15 Jul, 2019
- छात्रों को शोध कार्य के साथ आन्दोलन भी करना होगा 19 Jun, 2023
- जीवन रक्षक दवाइयाँ ही बन रहीं जानलेवा 5 May, 2026
- त्रिपुरा हिंसा की वह घटना जब तस्वीर लेना ही देशद्रोह बन गया! 13 Apr, 2022
- दिल्ली उच्च न्यायलय ने केन्द्र सरकार को केवल पाखण्डी ही नहीं कहा 23 Sep, 2020
- दिल्ली के उत्तम नगर में दंगे की कोशिश नाकाम 5 May, 2026
- दिल्ली दंगे का सबक 11 Jun, 2020
- देश के बच्चे कुपोषण की गिरफ्त में 14 Dec, 2018
- न्यूज चैनल : जनता को गुमराह करने का हथियार 14 Dec, 2018
- बंगले में लगी आग तो सामने आयी हकीकत 7 Jul, 2025
- बच्चों का बचपन और बड़ों की जवानी छीन रहा है मोबाइल 16 Nov, 2021
- बीमारी से मौत या सामाजिक स्वीकार्यता के साथ व्यवस्था द्वारा की गयी हत्या? 13 Sep, 2024
- बुद्धिजीवियों से नफरत क्यों करते हैं दक्षिणपंथी? 15 Jul, 2019
- बैंकों की बिगड़ती हालत 15 Aug, 2018
- बढ़ते विदेशी मरीज, घटते डॉक्टर 15 Oct, 2019
- भारत देश बना कुष्ठ रोग की राजधानी 20 Aug, 2022
- भारत ने पीओके पर किया हमला : एक और फर्जी खबर 14 Jan, 2021
- भीड़ का हमला या संगठित हिंसा? 15 Aug, 2018
- मजदूरों–कर्मचारियों के हितों पर हमले के खिलाफ नये संघर्षों के लिए कमर कस लें! 10 Jun, 2020
- महाराष्ट्र के कपास किसानों की दुर्दशा उन्हीं की जबानी 23 Sep, 2020
- महाराष्ट्र में कर्मचारी भर्ती का ठेका निजी कम्पनियों के हवाले 17 Nov, 2023
- महाराष्ट्र में चार सालों में 12 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की 15 Jul, 2019
- महालनोबिस ने बनाया और मोदी ने तोड़ा 12 Dec, 2025
- माइक्रोफाइनेंस उद्योग– मुनाफे की भेंट चढ़ती जिन्दगियाँ 12 Dec, 2025
- मानव अंगों की तस्करी का घिनौना व्यापार 13 Sep, 2024
- मौत के घाट उतारती जोमैटो की 10 मिनट ‘इंस्टेण्ट डिलीवरी’ योजना 20 Aug, 2022
- यूपीएससी की तैयारी में लगे छात्रों की दुर्दशा, जिम्मेदार कौन? 13 Sep, 2024
- रक्षा बजट में रिकार्ड बढ़ोतरी किसके लिए 7 Jul, 2025
- राजस्थान में परमाणु पावर प्लाण्ट का भारी विरोध 13 Sep, 2024
- रेलवे का निजीकरण : आपदा को अवसर में बदलने की कला 23 Sep, 2020
- रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी 7 Jul, 2025
- लोग पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए क्यों लड़ रहे हैं 17 Nov, 2023
- विधायिका में महिला आरक्षण की असलियत 17 Nov, 2023
- वैश्विक लिंग असमानता रिपोर्ट 20 Aug, 2022
- श्रीलंका पर दबाव बनाते पकड़े गये अडानी के “मैनेजर” प्रधानमंत्री जी 20 Aug, 2022
- संस्कार भारती, सेवा भारती––– प्रसार भारती 14 Jan, 2021
- सत्ता–सुख भोगने की कला 15 Oct, 2019
- सरकार द्वारा लक्ष्यद्वीप की जनता की संस्कृति पर हमला और दमन 20 Jun, 2021
- सरकार बहादुर कोरोना आपके लिए अवसर लाया है! 10 Jun, 2020
- सरकार, न्यायपालिका, सेना की आलोचना करना राजद्रोह नहीं 15 Oct, 2019
- सरकारी विभागों में ठेका कर्मियों का उत्पीड़न 15 Aug, 2018
- स्मार्ट सिटी टाँय टाँय फिस्स 7 Jul, 2025
- हम इस फर्जी राष्ट्रवाद के सामने नहीं झुकेंगे 13 Apr, 2022
- हाथरस की भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन 13 Sep, 2024
- हिन्दुत्व के पोस्टर बॉय हिमंता बिस्वा सरमा और भ्रष्टाचार 5 May, 2026
- हुकुम, बताओ क्या कहूँ जो आपको चोट न लगे। 13 Apr, 2022
- ‘मजदूरों के ऊपर तजुर्बा करो, अमीरों की सेवा करो’ 7 Jul, 2025
- कविता
-
- अपने लोगों के लिए 6 May, 2024
- कितने और ल्हासा होंगे 23 Sep, 2020
- गेहुँआ अफ्रीका 5 May, 2026
- चल पड़ा है शहर कुछ गाँवों की राह 23 Sep, 2020
- जी एन साईबाबा की कविताएँ 1 Jan, 2025
- तुच्छ जीवन की महान गाथा 5 May, 2026
- बच्चे काम पर जा रहे हैं 19 Jun, 2023
- साक्षात्कार
-
- कम कहना ही बहुत ज्यादा है : एडुआर्डो गैलियानो 20 Aug, 2022
- चे ग्वेरा की बेटी अलेदा ग्वेरा का साक्षात्कार 14 Dec, 2018
- नेपाल के मौजूदा हालात पर कॉमरेड आहुति से बातचीत 5 May, 2026
- फैज अहमद फैज के नजरिये से कश्मीर समस्या का हल 15 Oct, 2019
- भारत के एक बड़े हिस्से में मर्दवादी विचार हावी 15 Jul, 2019
- साहित्य
-
- अव्यवसायिक अभिनय पर दो निबन्ध –– बर्तोल्त ब्रेख्त 17 Feb, 2023
- औपनिवेशिक सोच के विरुद्ध खड़ी अफ्रीकी कविताएँ 6 May, 2024
- कविता का मूलस्रोत 12 Dec, 2025
- किसान आन्दोलन : समसामयिक परिदृश्य 20 Jun, 2021
- खामोश हो रहे अफगानी सुर 20 Aug, 2022
- चिली में गुप्तवास 7 Jul, 2025
- जनतांत्रिक समालोचना की जरूरी पहल – कविता का जनपक्ष (पुस्तक समीक्षा) 20 Aug, 2022
- जैक लण्डन का उपन्यास ‘आयरन हील’ के बारे में 1 Jan, 2025
- निकोलाई ओस्त्रोव्स्की का उपन्यास ‘अग्निदीक्षा’ 4 Jul, 2025
- निशरीन जाफरी हुसैन का श्वेता भट्ट को एक पत्र 15 Jul, 2019
- फासीवाद के खतरे : गोरी हिरणी के बहाने एक बहस 13 Sep, 2024
- फैज : अँधेरे के विरुद्ध उजाले की कविता 15 Jul, 2019
- श्रम और साहित्य पर दो दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न 5 May, 2026
- सच लिखने में पाँच कठिनाइयाँ 12 Dec, 2025
- सामाजिक चेतना जगाने में नाटकों की भूमिका : नोबेल विजेता––दारियो लुइगी एंजेलो फो 1 Jan, 2025
- “मैं” और “हम” 14 Dec, 2018
- कहानी
-
- एक देवदासी 12 Dec, 2025
- जामुन का पेड़ 8 Feb, 2020
- पानीपत की चैथी लड़ाई 16 Nov, 2021
- माटी वाली 17 Feb, 2023
- समझौता 13 Sep, 2024
- अन्तरराष्ट्रीय
-
- अमरीका की हथकड़ी–बेड़ी नीति और भारतीय शासकों की बेहयाई 7 Jul, 2025
- अमरीका बनाम चीन : क्या यह एक नये शीत युद्ध की शुरुआत है 23 Sep, 2020
- इजराइल का क्रिस्टालनाख्त नरसंहार 17 Nov, 2023
- क्या लोकतन्त्र का लबादा ओढ़े अमरीका तानाशाही में बदल गया है? 14 Dec, 2018
- नरसंहार पर पर्दा डालने वाले आर्थिक सिद्धान्त के लिए नोबेल 4 Jul, 2025
- पश्चिम एशिया में निर्णायक मोड़ 15 Aug, 2018
- प्रतिबन्धों का मास्को पर कुछ असर नहीं पड़ा है, जबकि यूरोप 4 सरकारें गँवा चुका है: ओरबान 20 Aug, 2022
- बोलीविया में तख्तापलट : एक परिप्रेक्ष्य 8 Feb, 2020
- भारत–इजराइल साझेदारी को मिली एक वैचारिक कड़ी 15 Oct, 2019
- भोजन, खेती और अफ्रीका : बिल गेट्स को एक खुला खत 17 Feb, 2023
- महामारी के बावजूद 2020 में वैश्विक सामरिक खर्च में भारी उछाल 21 Jun, 2021
- लातिन अमरीका के मूलनिवासियों, अफ्रीकी मूल के लोगों और लातिन अमरीकी संगठनों का आह्वान 10 Jun, 2020
- वह दिन जब परमाणु सम्पन्न ईरान का जन्म हुआ 7 Jul, 2025
- सउ़दी अरब की साम्राज्यवादी विरासत 16 Nov, 2021
- ‘जल नस्लभेद’ : इजराइल कैसे गाजा पट्टी में पानी को हथियार बनाता है 17 Nov, 2023
- श्रद्धांजलि
- राजनीतिक अर्थशास्त्र
- व्यंग्य
-
- अगला आधार पाठ्यपुस्तक पुनर्लेखन –– जी सम्पत 19 Jun, 2023
- आजादी को आपने कहीं देखा है!!! 20 Aug, 2022
- इन दिनों कट्टर हो रहा हूँ मैं––– 20 Aug, 2022
- नुसरत जहाँ : फिर तेरी कहानी याद आयी 15 Jul, 2019
- बडे़ कारनामे हैं बाबाओं के 13 Sep, 2024
- विचार-विमर्श
-
- अतीत और वर्तमान में महामारियों ने बड़े निगमों के उदय को कैसे बढ़ावा दिया है? 23 Sep, 2020
- अस्तित्व बनाम अस्मिता 14 Mar, 2019
- क्या है जो सभी मेहनतकशों में एक समान है? 23 Sep, 2020
- क्रान्तिकारी विरासत और हमारा समय 13 Sep, 2024
- दिल्ली सरकार की ‘स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सलेंस’ की योजना : एक रिपोर्ट! 16 Nov, 2021
- धर्म की आड़ 17 Nov, 2023
- पलायन मजा या सजा 20 Aug, 2022
- राजनीति में आँधियाँ और लोकतंत्र 14 Jun, 2019
- लीबिया की सच्चाई छिपाता मीडिया 17 Nov, 2023
- लोकतंत्र के पुरोधाओं ने लोकतंत्र के बारे में क्या कहा था? 23 Sep, 2020
- विकास की निरन्तरता में–– गुरबख्श सिंह मोंगा 19 Jun, 2023
- विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट से बातचीत 19 Jun, 2023
- सरकार और न्यायपालिका : सम्बन्धों की प्रकृति क्या है और इसे कैसे विकसित होना चाहिए 15 Aug, 2018
- मीडिया
-
- मीडिया का असली चेहरा 15 Mar, 2019
- फिल्म समीक्षा
-
- समाज की परतें उघाड़ने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 15 Jul, 2019