नेपाल के मौजूदा हालात पर कॉमरेड आहुति से बातचीत
(नेपाल के प्रख्यात कवि और वामपंथी चिन्तक विश्वभक्त दुलाल (आहुति) का यह साक्षात्कार 13 अप्रैल 2026 को नेपालन्यूज–डॉट–कॉम में प्रकाशित हुआ था। आहुति ने 2008 की संविधान सभा में नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) का प्रतिनिधित्व किया था। नेपाली समाज की जाति व्यवस्था और दलित मुद्दों पर उनके विश्लेषण को बहुत गम्भीरता से लिया जाता है। फिलहाल वह ‘वैज्ञानिक समाजवादी कम्युनिस्ट पार्टी’ के संयोजक हैं। पत्रकार धु्रवसत्य परियार और विनोद ढकाल ने उनसे बातचीत की और जेन जी आन्दोलन के बाद नेपाल के बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। हम यह इंटरव्यू साभार प्रस्तुत कर रहे हैं।)
सवाल: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने अतीत में राज्य द्वारा किये गये जातीय भेदभाव पर दलित समुदाय से माफी माँगी है। आप इस सम्बन्ध में क्या सोचते हैं?
जवाब: नेपाल सरकार ने दलितों से सम्बन्धित मुद्दों पर बार–बार घोषणाएँ की हैं। दलित ही नहीं बल्कि देशज जनजातियों, महिलाओं और हाशिये पर पड़े अनेक वंचित समूहों के बारे मे भी घोषणाएँ होती रही हैं। जनयुद्ध और एक के बाद एक जनान्दोलनों के बाद राज्य ने संवैधानिक या वैधानिक तौर पर किसी न किसी तरह का सुधार कार्यक्रम शुरू किया है।
बावजूद इसके दलितों के मामले में इस तरह की घोषणाएँ निरन्तर उनकी बुनियादी समस्याओं को सम्बोधित करने में विफल रही हैं। इस तरह की घोषणाएँ कि देश को छुआछूत से मुक्त कर दिया गया महज प्रोपगेण्डा और नाटक से अधिक साबित नहीं हुआ है। आरएसपी और इसकी सरकार द्वारा दलितों से हाल में जो माफी माँगी गयी है वह पूँजीवादी सरकारों द्वारा की जाने वाली अब तक की नाटकबाजी से कुछ भिन्न नहीं है।
यहाँ इस तथ्य को याद करने की जरूरत है कि जनयुद्ध और जनान्दोलनों के बाद जो संविधान तैयार किया गया उसमें पहले ही उन बातों को शामिल कर लिया गया था जिन्हें युगान्तकारी सुधार कहा जा सकता है। इसमें संसद, प्रान्तीय एसेम्बलियों और स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व देने से लेकर सरकारी नौकरियों में इन्हें शामिल करने के प्रयासों का जिक्र है।
अगर हम स्थानीय स्तर से लेकर संघीय स्तर तक गारण्टीशुदा समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और मौखिक क्षमा माँगने की तुलना करें तो किसमें ज्यादा वजन है? दलितों, महिलाओं, जनजातियों और अल्पसंख्यक समूहों का राज्य के समूचे ढाँचे में प्रतिनिधित्व सुनिश्चत करना एक ठोस उपलब्धि है। इसके विपरीत क्षमायाचना उस घोषणा से भिन्न नहीं है कि देश को छुआछूत मुक्त कर दिया गया। यह भी एक नाटक ही होगा।
जनयुद्ध के बाद दलितों के लिए जो संवैधानिक व्यवस्थाएँ की गयीं वे अपर्याप्त साबित हुर्इं। माफी माँगने से इसका समाधान नहीं होगा। आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने संसद में अपने भाषण के दौरान घोषणा की कि जातीय विभेद एक संगठित अपराध है। अगर सचमुच ऐसा है तो उनके खुद के संगठन ने इसका सामना करने के लिए क्या उपाय किये हैं?
प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के अन्तर्गत आरएसपी के जो भी उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं उनमें से 61 प्रतिशत लोग ब्राम्हण–छेत्री समुदाय के हैं। यहाँ तक कि मधेशी, जनजाति और महिलाओं के निर्वाचन क्षेत्र का जिन लोगों ने नाममात्र प्रतिनिधित्व किया उनमें से भी अधिकांश सवर्ण हिन्दू जाति के हैं। प्रत्यक्ष चुनाव में आरएसपी ने दलितों तथा अन्य वंचित समूहों से कितने प्रतिशत लोगों को उम्मीदवार बनाया? क्या उन्होंने अपनी पार्टी के अन्दर विभिन्न पदों पर दलितों, महिलाओं और जनजाति समूहों का प्रतिनिधित्व किया? आरएसपी में निर्णय लेने की जिम्मेदारी किन लोगों के पास है? और क्या सन्तोष परियार को रोते हुए पार्टी नहीं छोड़ना पड़ा?
ये लोग अपने खुद के संगठन में तब्दीली लाने में असफल रहे हैं। संसद में आरएसपी की ओर से दलितों का जो प्रतिनिधित्व है उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि इस तथाकथित संगठित अपराध को पार्टी ने खुद ही बढ़ावा दिया है। यह महज आरोप नहीं है– तथ्यों को देखें तो इसकी पुष्टि हो जाती है। ऐसे समय महज माफी माँग लेने से कोई भी समाधान नहीं निकल सकता।
सवाल: फिर बालेन शाह की सरकार और आरएसपी को क्या करना चाहिए?
जवाब: बात केवल उनकी पार्टी का नहीं हैय मामला यह है कि नेपाली राज्य और समाज के समूचे ढाँचे में ही जाति व्यवस्था गहरी पैठ बनाये हुए है। यह व्यवस्था राजनीतिक सत्ता, अर्थव्यवस्था और संस्कृति यानी सब जगह मौजूद है। बावजूद इसके इसे तोड़ने का कोई भी सार्थक प्रयास नहीं किया गया।
अगर हम इसे संगठित अपराध कहते हैं तो यह हर क्षेत्र में फैला हुआ है। राजनीति में सभी राजनीतिक दल और राज्य प्रशासन इसके अंग हैं। आर्थिक क्षेत्र में बैंकों से लेकर वित्तीय संस्थानों तक सभी इसकी चपेट में हैं, कर्ज पाने से लेकर भूस्वामित्व के तरीके तक सब इससे प्रभावित हैं। संस्कृति के क्षेत्र में समाज की संरचना ऐसी की गयी है जिसमें हर व्यक्ति जातिगत श्रेणीबद्धता में सीमित है जिसमें प्रत्येक जाति दूसरी जाति के मुकाबले बड़ी या छोटी है। यहाँ तक कि सांस्कृतिक संगठन भी इसी तर्ज पर काम करते हैं। जरूरत इस बात है कि इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए ठोस कार्यक्रम लिए जायें।
तो भी पार्टी के अन्दर और उनके द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों में यही चलन जारी है। नेपाल में सभी संसदीय पार्टियों की जड़ें जाति व्यवस्था में हैं और किसी के पास इसे चुनौती देने का कोई गम्भीर कार्यक्रम नहीं है। किसी ढाँचागत योजना के बिना माफी माँगना राज्य द्वारा लम्बे समय से किये जा रहे नाटक का ही हिस्सा कहा जाएगा।
सवाल: फिर सरकार को किससे माफी माँगनी चाहिए?
जवाब: माफी माँगने की बात कहने का तात्पर्य है मुक्ति का कार्यक्रम विकसित करना। सड़क चलते अगर गलती से किसी से कोई भूल हो जाती है तो वहाँ ‘‘सॉरी’’ कह कर निकला जा सकता है क्योंकि इस तरह गलती में तुरन्त सुधार कर लिया जाता है। लेकिन ढाँचागत और ऐतिहासिक उत्पीड़न पूरी तरह अलग मामला है। इससे जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जानी चाहिए और नीति तथा ढाँचा दोनों स्तरों पर समाधानों को लागू किया जाना चाहिए।
खुद राज्य ने ‘मुलुकी ऐन’ (नागरिक कानून) के प्रावधानों के जरिये जाति व्यवस्था को बरकरार रखा। उस इतिहास के लिए महज सॉरी कह देने से क्षतिपूर्ति नहीं हो जाती। वास्तविक समाधान के लिए जरूरत है आर्थिक क्षतिपूर्ति की, राजनीतिक सत्ता में सार्थक प्रतिनिधित्व की और सांस्कृतिक उन्नयन के लिए ठोस पहल की। इस तरह के उपायों के जरिये ही माफी माँगने का कोई वास्तविक अर्थ हो सकता है।
केवल मौखिक माफी माँगना व्यर्थ की कवायद है। आस्ट्रेलिया या न्यूजीलैण्ड द्वारा देशज समूहों से माफी माँग लिये जाने की घटना से यह भिन्न नहीं है। न्यूजीलैण्ड में इन समूहों से माफी माँगी गयी लेकिन इन समूहों की आज भी जो हालत है उसे देखा जा सकता है। यह एक बहुत चालू तरीका है कि उत्पीड़न के ढाँचे को ज्यों का त्यों छोड़ दो और मौखिक तौर पर माफी माँग लो।
जरूरत केवल शब्दों की नहीं, बल्कि ठोस क्षतिपूर्ति–कार्यक्रमों की है, उस ढाँचे को पूरी तरह तोड़ देने की है जिसने इस उत्पीड़न को पैदा किया।
अब आप सोचिए कि यहाँ क्या हो रहा है। जाति व्यवस्था बिलकुल पहले जैसी बनी हुई है। उसी जाति व्यवस्था के आधार पर राजनीतिक पार्टियों का गठन हो रहा है। इसी आधार पर प्रशासनिक ढाँचा तैयार हुआ है। इसी ढाँचे के अन्तर्गत बैंक और वित्तीय संस्थान काम करते थे। और तुर्रा यह कि मौखिक क्षमा याचना की पेशकश कर दी गयी। सभ्य राजनीति की बुनियादी समझ रखने वाले किसी भी समाज के लिए यह किसी हास्यास्पद स्थिति से भिन्न नहीं है।
सवाल: ऐसी स्थिति में इस सरकार को ऐसा क्या करना चाहिए जिससे उत्पीड़ित समुदायों को न्याय मिल सके?
जवाब: मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था जाति प्रणाली में किसी तरह का बुनियादी परिवर्तन नहीं ला सकती। यह राजनीतिक व्यवस्था जनजातियों, महिलाओं या मजदूर वर्ग को कुछ भी सार्थक नहीं दे सकती। कारण बहुत स्पष्ट है–– यह एक पूँजीवादी संसदीय व्यवस्था है जो यहाँ–वहाँ छोटे–मोटे सुधार कर सकती है लेकिन मजदूर वर्ग के बुनियादी हितों को कभी पूरा नहीं कर सकती।
दरअसल, आज यहाँ एक दलाल पूँजीवादी अर्थव्यवस्था है। नवउदारवाद का यह तर्क है कि उत्पीड़ित राष्ट्रों और विकासशील देशों को सार्थक उत्पादन से बाहर रखा जाये। यह लागत को बढ़ाती है ताकि कृषि को हतोत्साहित किया जाये और घरेलू उद्योंगों के विकास में रुकावट पैदा करती है। नतीजे के तौर पर हम एक उपभोक्तावादी समाज पाते हैं–– एक ऐसा समाज जो बस बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा पैदा किये गये सामानों को खरीदता है और उनका उपभोग करता है। जहाँ घरेलू उत्पादन नहीं होगा, बेरोजगारी अनिवार्य रूप से बढ़ेगी।
ऐसी स्थिति में मजदूरों के पास आधुनिक गुलामों की तरह बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के कारखानों में खटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। उनके वेतन का निर्धारण इन कम्पनियों द्वारा किया जाता है। वे न तो हड़ताल कर सकते हैं, न संगठित हो सकते हैं और न सामूहिक तौर पर मोल–तोल कर सकते हैं। यहाँ तक कि वे सही अर्थों में मजदूर की तरह भी जीवन नहीं बिता सकते–– उनकी हालत आधुनिक दासों वाली हो जाती है। नवउदारवाद सक्रिय तौर पर इसी तरह के समाज का निर्माण कर रहा है। और फिर भी इस व्यवस्था ने और इसके अन्तर्गत काम करने वाली राजनीतिक पार्टियों ने इसी नवउदारवादी एजेण्डा को, जिसे विश्व बैंक और अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बढ़ावा दिया है, अपने निदेशक सिद्धान्त के रूप में अंगीकार किया है। ऐसी हालत में वे मजदूर वर्ग के पक्ष में कैसे काम कर सकते हैं?
सवाल: क्या आप यह कहना चाहते हैं कि आरएसपी मजदूर वर्ग के हित में काम नहीं कर सकती?
जवाब: पूँजीवाद बुनियादी तौर पर देशज जनजातियों के खिलाफ है। इसकी वजह यह है कि जनजातियों का निर्माण उन तीन विशिष्टताओं से जुड़ा हुआ है जिसे पूँजीवाद अपनी प्रकृति की वजह से नष्ट करना चाहता है। पहला है सामुदायिक जीवन। पूँजीवाद को अधिक से अधिक सामान बेचने की जरूरत होती है और ऐसा करने के लिए जरूरी है कि समुदाय अलग–अलग रहें। जब एक परिवार विभाजित होकर दो हो जाएगा तभी उनके दो टेलीविजन सेट बिकेंगे। जब कोई समुदाय साथ–साथ रहता है तो वह तालाबों और चारागाह की जमीनों में हिस्सा बाँट लेता है और उसे खरीदने की जरूरत नहीं होती। इसलिए उपभोक्ताओं को पैदा करने के लिए पूँजीवाद के लिए जरूरी है कि वह सामुदायिक जीवन को तोड़ दे। यही वजह है कि देशज जनजातियाँ इनके निशाने पर होती हैं।
दूसरे कारक का सम्बन्ध प्रकृति के साथ गहरे लगाव से है। देशज लोग हजारों वर्षों से साथ–साथ एक जगह रहते रहे हैं। उन्हें पता होता है कि किस मौसम में कौन सी चिड़िया गाती है। लेकिन मुनाफे की तलाश में जहाँ भी पूँजीवाद जाता है वह प्रकृति का विध्वंस करता है। मुनाफा ही पूँजीवाद की एकमात्र चालक शक्ति है। नेपाल में एमसीसी समझौते का मकसद तामांग बस्तियों को नष्ट करना था। देशज समुदाय चिड़ियों और नदियों के साथ तालमेल बनाकर रखता है–– पूँजीवाद उन नदियों को बेचना चाहता है।
तीसरी बात का सरोकार भाषा से है। देशज भाषाओं में अनेक पीढ़ियों का पारम्परिक ज्ञान और विज्ञान शामिल होता है। लेकिन अपने उत्पादों को बेचने के लिए पूँजीवाद के लिए जरूरी है कि वह स्थानीय ज्ञान को समाप्त कर दे। बुखार के लिए परम्परागत इलाज को नीचा दिखाते हुए कुछ ऐसा किया जाता है कि पैरासिटामॉल को बाजार मिले। पूँजीवाद स्थानीय भाषाओं को खत्म कर देता है। दुनिया के किसी भी हिस्से में पूँजीवाद ने कभी देशज समुदायों के पक्ष में काम नहीं किया है।
पूँजीवाद जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने से भी इनकार करता है। औद्योगिक क्रान्ति के बाद ब्रिटेन से भारत आये अंग्रेज पूँजीवादी थे। उन्होंने सती प्रथा समाप्त किया जो एक प्राचीन प्रथा थी जिसमें कोई विधवा अपने पति की चिता में कूदकर जान दे देती थी। अंग्रेजों ने दासता के विरोध में लड़ाई लड़ी। लेकिन उन्होंने कभी भी जाति प्रथा को चुनौती नहीं दी। इसकी वजह बहुत साफ थी–– जाति प्रथा की वजह से सस्ते मजदूरों का एक बाजार मौजूद था। अंग्रेजों ने खुद अपने देश में अपने मजदूरों के साथ संघर्ष करके पूँजीवाद का निर्माण किया था। लेकिन भारत में उन्होंने देखा कि यहाँ तो लाखों लोग अछूत के रूप में काम कर रहे हैं। ये ऐसे लोग थे जो ट्रेड यूनियनों का गठन करने या मजदूरी की माँग करने की बात तो दूर, बोल भी नहीं पाते थे। वे गुलामों की तरह रहते थे। अंग्रेजों के लिए ये इतने बहुमूल्य थे कि इन्हें नष्ट करने की जरूरत नहीं थी। इन्हें खत्म करने का कोई इरादा नहीं था। वे बस इनसे मुनाफा कमाना चाहते थे।
75 वर्ष हो गये जब भारत ने नया संविधान बनाया। तो भी स्वराज के साथ जिस पूँजीवाद ने प्रवेश किया उसने जाति व्यवस्था को समाप्त नहीं किया। आज 16 प्रतिशत से भी अधिक भारतीय जाति व्यवस्था में सबसे निचली पायदान पर हैं। और बात केवल उनकी ही नहीं है–– हर जाति जो उनसे ऊपर है इस व्यवस्था में किसी न किसी रूप में उत्पीड़न झेल रही है। भारत का खुद का आँकड़ा बताता है कि 5 प्रतिशत दलित आबादी भी मध्यवर्ग तक नहीं पहुँच पायी है। इससे भी बुरी बात यह है कि जाति आधारित राजनीतिक दलों के उदय ने जाति व्यवस्था को भारतीय समाज का एक स्थायी हिस्सा बना रखा है।
नेपाल और भारत दोनों देशों में पूँजीवाद ने बगैर किसी पूँजीवादी क्रान्ति के प्रवेश किया। यहाँ के सामन्ती तत्वों ने कारोबार और व्यापार के जरिये खुद को पूँजीवादी के रूप में नया अवतार दे दिया। नतीजतन, दोनों देशों के पूँजीपति वर्ग की एक बहुत स्पष्ट विशिष्टता है–– यह गहन रूप से जातिवादी है। यहाँ तक कि शादी–ब्याह में वे अपनी जाति ढूँढते हैं। किसी पूँजीपति को अपनी प्रकृति के अनुसार पूँजी की तलाश करनी चाहिए लेकिन वह तो जाति की तलाश करता है। इस प्रकार जाति आधारित परम्पराएँ और संस्कृति पूरी तरह जस की तस बनी रहीं। दलाल पूँजीवादी व्यवस्था बस सुधारों की बात करती है, भ्रमों का निर्माण करती है और जनता को धोखे में रखती है।
सवाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने अपने पद की शपथ लेते समय कुछ धार्मिक अनुष्ठान किये। इस पर आपकी क्या टिप्पणी है?
जवाब: सारी दुनिया में विफल प्रणालियों और अधूरे वायदों की पीठ पर सवार होकर ही लोकप्रियतावाद का उदय होता है। जर्मनी में प्रथम विश्वयुद्ध से उत्पन्न निराशा के फलस्वरूप हिटलर का उभार हुआ। नेपाल इससे भिन्न नहीं है। संसदीय प्रणाली यहाँ विफल साबित हुई है। नवउदारवाद के जरिये भी देश की बुनियादी समस्याओं को यह हल नहीं कर सकी। जो पुरानी पार्टियाँ हैं वे उन सीमित सुधारों को भी, जिनकी इजाजत नवउदारवाद देता है, लागू करना नहीं चाहती थीं या उन्हें लागू करने में अक्षम थीं।
इस हताशा और क्षोभ से वैश्विक साम्राज्यवाद को एक रास्ता मिला। इसका उद्देश्य है नेपाली समाज को एक उपभोक्तावादी और ऐसे विचारशून्य समाज का रूप देना जिसमें विदेशी हस्तक्षेप आसानी से जड़ जमा सके। एमसीसी की पहले ही पुष्टि कर दी गयी है। अब इस बात के प्रयास हो रहे हैं कि कैसे एसपीई (स्टेट पार्टनरशिप प्रोग्राम) में शामिल हुआ जाये। नेपाल को व्यापक भू–राजनीतिक अखाड़े में खींचकर लाने का उनका इरादा बड़ी तेजी से स्पष्ट हो रहा है। इस तालमेल के जरिये ही लोकप्रियतावाद ने नेपाल में प्रवेश किया–– ‘नीली क्रान्ति’ की बात करना, दूसरों पर उँगली उठाना लेकिन कोई वास्तविक समाधान न देना।
यह लोकप्रियतावाद बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं ढूँढ सकता। जिस दिन इसने सत्ता की बागडोर सम्भाली, ठीक उसी दिन सरकार ने 28 अरब रुपये का कर्ज लिया। यह कर्ज उत्पादक क्षेत्र में निवेश के लिए नहीं, बल्कि डिजिटल नेपाल के नाम पर लिया गया। यह पैसा नेपाली समाज के बुनियादी वर्गों का कोई हित नहीं करेगा। इसका मकसद ही मध्यवर्ग को सन्तुष्ट करना है। और एक बार टेलीविजन, रेडियो, अखबारों और स्मार्ट फोनों के जरिये मध्यवर्ग पर काबू पा लिया गया तो फिर मजदूर वर्ग को गुमराह करना और आसान हो जाता है। यहाँ से एकाधिकारवाद या आसान शब्दों में कहें तो तानाशाही के शासन का रास्ता खुल जाता है। ऊपर से जो लोकप्रियतावाद दिखायी देता है वह अन्दर से निरंकुशतावाद ही होता है। भारत में जो कुछ अभी हो रहा है वह पहले से ही नेपाल में शुरू हो गया है।
धार्मिक अन्धविश्वास को निरंकुशतावाद के एक अविभाज्य अंग के रूप में समझा जाना चाहिए। प्रत्येक निरंकुशतावादी प्रोजेक्ट के लिए किसी विचारधारा की जरूरत होती है और धार्मिक अन्धभक्ति ने ऐतिहासिक तौर पर उस उद्देश्य की पूर्ति की है। भारत में आबादी के 80–81 प्रतिशत लोगों के हिन्दू होने के दावे का इस्तेमाल हिन्दुत्व को बढ़ाने और अल्पसंख्यकों का दमन करने के लिए किया जाता रहा है। यही ढाँचा अब नेपाल में प्रकट हो गया है। अनुष्ठान आधारित शपथ ग्रहण समारोह बेहद आपत्तिजनक है क्योंकि यह धर्मनिरपेक्षता के नेपाल के संवैधानिक सिद्धान्तों का उल्लंघन करता है। नेपाली जनता द्वारा जिन धर्मों का पालन किया जाता है उनमें से कोई भी विदेश से आयात नहीं किया गया है। ये धर्म और विश्वास ऐसे हैं जिनका सदियों से अलग–अलग समुदायों ने पालन किया है। जब राज्य के किसी समारोह में किसी खास धर्म को बढ़ावा दिया जाता हो और दूसरे धर्मों को किनारे कर दिया जाता हो तो यह कोई हानि रहित परम्परा नहीं है। यह एक संकेत है। यह संकेत है लोकप्रियतावादी तानाशाही का और यह धार्मिक अन्धभक्ति को सक्रिय तौर पर बढ़ावा देता है।
सवाल: बीआर अम्बेडकर ने ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’ (जाति का उन्मूलन) की जो अवधारणा व्यक्त की थी वह नेपाल में कहाँ तक सम्भव है?
जवाब: अम्बेडकर को दो तरह से देखे जाने की जरूरत है। इस दृष्टि से उनका योगदान निश्चित तौर पर सराहनीय है कि तकरीबन एक सौ साल पहले उन्होंने जाति व्यवस्था का गहराई से अध्ययन किया और भारतीय राजनीति का मुख्य मुद्दा बनाने में उन्हें कामयाबी मिली। उनकी यह उपलब्धि अत्यन्त प्रशंसनीय है।
लेकिन जाति के उन्मूलन के लिए उन्होंने जो रास्ता चुना वह अन्ततोगत्वा विफल हो गया। उनकी जो दृष्टि थी उसका सार तत्व उनके इन शब्दों में अच्छी तरह प्रकट हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह एक हिन्दू के रूप में पैदा हुए लेकिन हिन्दू के रूप में मरेंगे नहीं। उन्होंने इससे निकलने के रास्ते के रूप में धर्मान्तरण का संकेत दिया। इसके साथ ही उन्होंने जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए महात्मा गाँधी और जवाहर लाल नेहरू जैसे व्यक्तियों का सहारा लिया। ये दोनों क्रमश: सामन्तवाद के प्रतिनिधि और ब्रिटिश सरकार के एजेंट थे। शुरू से अम्बेडकर के नजरिये में यह अन्तर्विरोध दिखायी देता है।
धर्मान्तरण से मामूली सी तब्दीली आयी। यह वैसे ही है जैसे कोई कड़ाही से उछल कर आग में कूद जाये। पूँजीवादी ढाँचे में रहते हुए जाति व्यवस्था का उन्मूलन नहीं किया जा सकता। अम्बेडकर ने जो रास्ता तैयार किया उसकी यह बुनियादी खामी थी। भारत ने पिछले 75 वर्षों से उसी रास्ते का अनुसरण किया है। जाति व्यवस्था बनी हुई है। जाति आधारित राजनीतिक पार्टियों ने बस जाति को और भी ज्यादा स्थायी तथा संस्थागत रूप दे दिया है। इसलिए जाति के उन्मूलन के लिए कहीं और भी जबर्दस्त प्रयास की जरूरत है–– एक नयी अर्थव्यवस्था, एक नयी राजनीतिक प्रणाली और एक नया संस्कृतिक आन्दोलन।
सवाल: नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टियों से उम्मीद की जाती थी कि वे जाति व्यवस्था को समाप्त कर देंगी, लेकिन चुनाव में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। आज किस तरह की व्यवस्था की जरूरत है?
जवाब: पाँच साल पहले ही हमने कहा था और स्पष्ट तौर पर कहा था कि नेपाल में पुराना कम्युनिस्ट आन्दोलन दम तोड़ रहा है। यह पूँजीवाद को उसके नये रूप में देखने में विफल रहा है और इस पूँजीवाद का मुकाबला करने के लिए वह कोई रणनीति या विचार विकसित करने में अक्षम है। यह केवल नेपाल के लिए अनूठी समस्या नहीं है। सारी दुनिया में इसी कारण कम्युनिस्ट आन्दोलन अपनी आधारभूमि खोते जा रहे हैं। आज जरूरत साम्यवाद के अन्दर ऐसे नये विचारों की है जो समकालीन पूँजीवाद का मुकाबला करने में समर्थ हो।
पुराने कम्युनिस्ट आन्दोलन ने दो बुनियादी गलतियाँ कीं। एक तो वह लगातार पुराने सिद्धान्तों को बगैर किसी सुधार के दोहराता रहा, गोया दुनिया में कोई परिवर्तन ही न हुआ हो। दूसरे, इसने संसदीय प्रणाली में प्रवेश किया और ऐसा करते समय वह आहिस्ता–आहिस्ता उन्हीं पूँजीवादी पार्टियों की तरह हो गया जिनका वह कभी विरोध करता था। संसद पूँजीवाद का सबसे बड़ा मंच होता है। कम्युनिस्टों ने उसी मंच में प्रवेश किया, एमसीसी की पुष्टि की और फिर जनता की तरफ मुखातिब होकर दावा करते रहे कि वे अभी भी कम्युनिस्ट हैं। पूँजीपति वर्ग ने इसे बड़ी बारीकी से देखा। महज नकल करके कम्युनिस्टों ने पूँजीवाद के मैदान में अपने पाँव कमजोर कर दिये और पूँजीपति वर्ग को विश्वास हो गया कि वे नहीं टिक सकते।
सवाल: 8–9 सितम्बर 2025 के जेन जी आन्दोलन ने देश को हिलाकर रख दिया। आपकी निगाह में यह आन्दोलन किसका प्रतिनिधित्व करता था और किसका नहीं?
जवाब: जेन जी आन्दोलन देश की समस्याओं का पुरानी संसदीय प्रणाली द्वारा समाधान ढूँढने में विफल होने का प्रत्यक्ष नतीजा था। यह प्रणाली बेरोजगारी दूर करने की तो बात ही छोड़िये, इसे कम भी नहीं कर सकी। संसदीय नेतागण ‘फ्री वीसा’ जैसे नारों का सहारा लेते रहे। ऐसी स्थिति पैदा हुई जिसमें घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 80 लाख लोगों को देश छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
संसदीय प्रणाली चार बुनियादी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। यह वर्गों या महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए कोई ठोस कार्यक्रम नहीं ला सकी। यह जाति व्यवस्था को नहीं तोड़ सकी या देशज भाषाओं के विध्वंस को नहीं रोक सकी। महिलाओं का खुलेआम बलात्कार होता रहा और आततायी भयमुक्त होकर घूमते रहे। बुनियादी रूपान्तरण की तो बात ही छोड़िये यह प्रणाली तो महिलाओं के दर्द को ही नहीं समझ सकी।
इन सारी विफलताओं का मिलाजुला असर व्यापक असन्तोष में दिखायी दिया जिसकी अभिव्यक्ति जेन जी विद्रोह में देखने को मिली। लेकिन विफलता केवल बुनियादी मुद्दों तक सीमित नहीं थी–– बुनियादी प्रशासनिक सुधारों की भी उपेक्षा हुई। मिसाल के तौर पर टेस्ट में पास हो जाने के बावजूद वर्षों तक ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड भी घर नहीं पहुँचता था। ऐसा इसलिए नहीं कि सरकार के पास बजट नहीं था बल्कि इसलिए कि छपे हुए कार्ड उपलब्ध नहीं थे। इस तरह की बुनियादी अकर्मण्यता ने जनता के गुस्से में और भी ज्यादा इजाफा किया।
एक और पहलू है जिसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। हमारे विश्वविद्यालय छात्रों को यह नहीं पढ़ाते कि साम्राज्यवादी ताकतें विश्व बैंक या उन संस्थाओं के जरिये, जो वे यहाँ स्थापित करना चाहते हैं, नेपाल में क्या हासिल करने में लगे हैं। इन मामलों पर छात्रों को शोध नहीं कराया जाता। इस बीच अन्तरराष्ट्रीय ताकतें बड़ी खामोशी के साथ युवा नेपालियों को प्रशिक्षण देने में लगी हैं। वे इस संसदीय ढाँचे के अन्दर ही युवा काउंसिलों के जरिये यह काम कर रही हैं। प्रतिवर्ष 150 से अधिक युवकों को चुना जाता है, प्रशिक्षण दिया जाता है और अमरीका या यूरोप की यात्रा करने के लिए वीजा दिया जाता है। उनके जरिये इण्टरनेशनल नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन (एनजीओ) का देश भर में जाल बिछाया जाता है। इन सबका मकसद जनता के असन्तोष को भुनाना है और नेपाल को एक कठपुतली राज्य का रूप देना है। जेन जी आन्दोलन शुरू होने तक असन्तोष चरम बिन्दु पर पहुँच गया था। दशहरे से पहले जैसे ही सोशल मीडिया पर रोक लगायी गयी लाखों की संख्या में युवक गुस्से में सड़कों पर आ गये। मध्यवर्गीय युवकों के एक विशाल हिस्से के लिए सोशल मीडिया महज मनोरंजन का साधन नहीं है–– यह आय का भी साधन है। इन सारी चीजों ने मिलकर जेन जी विद्रोह का रूप ले लिया।
सवाल: एक दूसरे सन्दर्भ में मैं जानना चाहूँगा कि नेपाली कांग्रेस और एमाले जैसी पुरानी पार्टियों को कर्नाली तथा सुदूर पश्चिम में सफलता मिली जबकि श्रम संस्कृति पार्टी जैसा नया दल पूर्व की पहाड़ियों में काफी प्रभावशाली रहा। इससे किस बात का संकेत मिलता है?
जवाब: यह इस बात का ठोस प्रमाण है कि पुरानी संसदीय पार्टियाँ अब चुक गयी हैं। जेन जी विद्रोह की जो मूल भावना है उसका सम्मान पूरी तरह इस प्रणाली से अलग रखकर किया जा सकता है। यथास्थिति पर नया रंगरोगन लगाकर नेपाल की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं मिलेगा। यह देश धीरे–धीरे तानाशाही की ओर ढकेला जा रहा है और यहाँ की पूरी व्यवस्था जनता को उनके अधिकारों से वंचित करके ही अपना अस्तित्व बनाये रख सकती है।
श्रम संस्कृति पार्टी का मजदूरों का आह्वान एक सकारात्मक बात है। लेकिन इसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि यह मौजूदा प्रणाली के अन्दर ही होना चाहिए। और इस प्रणाली के अन्दर बुनियादी समस्याएँ हल नहीं की जा सकतीं। तराई में 41 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं। पहाड़ी इलाके में 66 प्रतिशत खेती योग्य जमीन के मामले में भूमिहीन हैं। और इसमें उन लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास 20 रोपनी से कम जमीन है। भूमिहीन किसानों के पास भूस्वामियों के यहाँ काम करने के अलावा और कोई चारा नहीं है।
इसलिए श्रम का नारा बुनियादी तौर पर मध्यवर्ग की बात करता है–– ऐसे मध्यवर्ग की जो काम करना पसन्द करता हो। यह उन मजदूरों तक नहीं पहुँचता जो भूस्वामियों के यहाँ अपना श्रम दे रहे हैं या उन तक नहीं पहुँचता जो खाड़ी के देशों में जाने के लिए मजबूर हुए। उनके लिए यह नारा पर्याप्त नहीं है। समूची व्यवस्था को बदलना ही होगा।
(अनुवाद–– आनन्द स्वरूप वर्मा)
Leave a Comment
लेखक के अन्य लेख
- अवर्गीकृत
-
- एक अकादमिक अवधारणा 20 Aug, 2022
- डीएचएफएल घोटाला : नवउदारवाद की एक और झलक 14 Mar, 2019
- फिदेल कास्त्रो सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के हिमायती 10 Jun, 2020
- बायोमेडिकल रिसर्च 14 Jan, 2021
- भाषा और साहित्य के क्षेत्र में भारत को मुसलमानों का महान स्थायी योगदान 23 Sep, 2020
- सर्वोच्च न्यायलय द्वारा याचिकाकर्ता को दण्डित करना, अन्यायपूर्ण है. यह राज्य पर सवाल उठाने वालों के लिए भयावह संकेत है 20 Aug, 2022
- हो ची मिन्ह के देश में 5 May, 2026
- समाचार-विचार
-
- 130वाँ संविधान संशोधन विधेयक–– भाजपा का ‘एक पार्टी एक देश’ की तरफ बढ़ता एक और कदम 12 Dec, 2025
- स्विस बैंक में जमा भारतीय कालेधन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी 20 Aug, 2022
- अगले दशक में विश्व युद्ध की आहट 6 May, 2024
- अफगानिस्तान में तैनात और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की आत्महत्या 14 Jan, 2021
- अमरीका में ट्रम्प के खिलाफ आन्दोलन 7 Jul, 2025
- अमीरी–गरीबी की बढ़ती खाई और भगत सिंह के विचार 12 Dec, 2025
- अहमदाबाद में क्लीनिकल ट्रायल के जरिये गरीबों का शिकार 12 Dec, 2025
- आरओ जल–फिल्टर कम्पनियों का बढ़ता बाजार 6 May, 2024
- इजराइल–अरब समझौता : डायन और भूत का गठबन्धन 23 Sep, 2020
- उत्तर प्रदेश : लव जेहाद की आड़ में धर्मान्तरण के खिलाफ अध्यादेश 14 Jan, 2021
- उत्तर प्रदेश में मीडिया की घेराबन्दी 13 Apr, 2022
- उत्तराखण्ड के पेपर लीक पर मुख्यमंत्री धामी के नफरती बयान 12 Dec, 2025
- उनके प्रभु और स्वामी 14 Jan, 2021
- एआई : तकनीकी विकास या आजीविका का विनाश 17 Nov, 2023
- एआई तकनीकी विकास और उसके सामाजिक सरोकार 12 Dec, 2025
- काँवड़ के बहाने ढाबों–ढेलों पर नाम लिखाने का साम्प्रदायिक फरमान 13 Sep, 2024
- किसान आन्दोलन : लीक से हटकर एक विमर्श 14 Jan, 2021
- कुम्भ मेले में भगदड़ 7 Jul, 2025
- कोयला खदानों के लिए भारत के सबसे पुराने जंगलों की बलि! 23 Sep, 2020
- कोरोना जाँच और इलाज में निजी लैब–अस्पताल फिसड्डी 10 Jun, 2020
- कोरोना ने सबको रुलाया 20 Jun, 2021
- क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमान होना ही गुनाह है? 23 Sep, 2020
- क्यूबा तुम्हारे आगे घुटने नहीं टेकेगा, बाइडेन 16 Nov, 2021
- खाली जेब, खाली पेट, सर पर कर्ज लेकर मजदूर कहाँ जायें 23 Sep, 2020
- खिलौना व्यापारियों के साथ खिलवाड़ 23 Sep, 2020
- गाँव में बढ़ती बीमारी, बेहाल जनता और बदहाल व्यवस्था 12 Dec, 2025
- छल से वन अधिकारों का दमन 15 Jul, 2019
- छात्रों को शोध कार्य के साथ आन्दोलन भी करना होगा 19 Jun, 2023
- जीवन रक्षक दवाइयाँ ही बन रहीं जानलेवा 5 May, 2026
- त्रिपुरा हिंसा की वह घटना जब तस्वीर लेना ही देशद्रोह बन गया! 13 Apr, 2022
- दिल्ली उच्च न्यायलय ने केन्द्र सरकार को केवल पाखण्डी ही नहीं कहा 23 Sep, 2020
- दिल्ली के उत्तम नगर में दंगे की कोशिश नाकाम 5 May, 2026
- दिल्ली दंगे का सबक 11 Jun, 2020
- देश के बच्चे कुपोषण की गिरफ्त में 14 Dec, 2018
- न्यूज चैनल : जनता को गुमराह करने का हथियार 14 Dec, 2018
- बंगले में लगी आग तो सामने आयी हकीकत 7 Jul, 2025
- बच्चों का बचपन और बड़ों की जवानी छीन रहा है मोबाइल 16 Nov, 2021
- बीमारी से मौत या सामाजिक स्वीकार्यता के साथ व्यवस्था द्वारा की गयी हत्या? 13 Sep, 2024
- बुद्धिजीवियों से नफरत क्यों करते हैं दक्षिणपंथी? 15 Jul, 2019
- बैंकों की बिगड़ती हालत 15 Aug, 2018
- बढ़ते विदेशी मरीज, घटते डॉक्टर 15 Oct, 2019
- भारत देश बना कुष्ठ रोग की राजधानी 20 Aug, 2022
- भारत ने पीओके पर किया हमला : एक और फर्जी खबर 14 Jan, 2021
- भीड़ का हमला या संगठित हिंसा? 15 Aug, 2018
- मजदूरों–कर्मचारियों के हितों पर हमले के खिलाफ नये संघर्षों के लिए कमर कस लें! 10 Jun, 2020
- महाराष्ट्र के कपास किसानों की दुर्दशा उन्हीं की जबानी 23 Sep, 2020
- महाराष्ट्र में कर्मचारी भर्ती का ठेका निजी कम्पनियों के हवाले 17 Nov, 2023
- महाराष्ट्र में चार सालों में 12 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की 15 Jul, 2019
- महालनोबिस ने बनाया और मोदी ने तोड़ा 12 Dec, 2025
- माइक्रोफाइनेंस उद्योग– मुनाफे की भेंट चढ़ती जिन्दगियाँ 12 Dec, 2025
- मानव अंगों की तस्करी का घिनौना व्यापार 13 Sep, 2024
- मौत के घाट उतारती जोमैटो की 10 मिनट ‘इंस्टेण्ट डिलीवरी’ योजना 20 Aug, 2022
- यूपीएससी की तैयारी में लगे छात्रों की दुर्दशा, जिम्मेदार कौन? 13 Sep, 2024
- रक्षा बजट में रिकार्ड बढ़ोतरी किसके लिए 7 Jul, 2025
- राजस्थान में परमाणु पावर प्लाण्ट का भारी विरोध 13 Sep, 2024
- रेलवे का निजीकरण : आपदा को अवसर में बदलने की कला 23 Sep, 2020
- रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी 7 Jul, 2025
- लोग पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए क्यों लड़ रहे हैं 17 Nov, 2023
- विधायिका में महिला आरक्षण की असलियत 17 Nov, 2023
- वैश्विक लिंग असमानता रिपोर्ट 20 Aug, 2022
- श्रीलंका पर दबाव बनाते पकड़े गये अडानी के “मैनेजर” प्रधानमंत्री जी 20 Aug, 2022
- संस्कार भारती, सेवा भारती––– प्रसार भारती 14 Jan, 2021
- सत्ता–सुख भोगने की कला 15 Oct, 2019
- सरकार द्वारा लक्ष्यद्वीप की जनता की संस्कृति पर हमला और दमन 20 Jun, 2021
- सरकार बहादुर कोरोना आपके लिए अवसर लाया है! 10 Jun, 2020
- सरकार, न्यायपालिका, सेना की आलोचना करना राजद्रोह नहीं 15 Oct, 2019
- सरकारी विभागों में ठेका कर्मियों का उत्पीड़न 15 Aug, 2018
- स्मार्ट सिटी टाँय टाँय फिस्स 7 Jul, 2025
- हम इस फर्जी राष्ट्रवाद के सामने नहीं झुकेंगे 13 Apr, 2022
- हाथरस की भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन 13 Sep, 2024
- हिन्दुत्व के पोस्टर बॉय हिमंता बिस्वा सरमा और भ्रष्टाचार 5 May, 2026
- हुकुम, बताओ क्या कहूँ जो आपको चोट न लगे। 13 Apr, 2022
- ‘मजदूरों के ऊपर तजुर्बा करो, अमीरों की सेवा करो’ 7 Jul, 2025
- कविता
-
- अपने लोगों के लिए 6 May, 2024
- कितने और ल्हासा होंगे 23 Sep, 2020
- गेहुँआ अफ्रीका 5 May, 2026
- चल पड़ा है शहर कुछ गाँवों की राह 23 Sep, 2020
- जी एन साईबाबा की कविताएँ 1 Jan, 2025
- तुच्छ जीवन की महान गाथा 5 May, 2026
- बच्चे काम पर जा रहे हैं 19 Jun, 2023
- साक्षात्कार
-
- कम कहना ही बहुत ज्यादा है : एडुआर्डो गैलियानो 20 Aug, 2022
- चे ग्वेरा की बेटी अलेदा ग्वेरा का साक्षात्कार 14 Dec, 2018
- नेपाल के मौजूदा हालात पर कॉमरेड आहुति से बातचीत 5 May, 2026
- फैज अहमद फैज के नजरिये से कश्मीर समस्या का हल 15 Oct, 2019
- भारत के एक बड़े हिस्से में मर्दवादी विचार हावी 15 Jul, 2019
- साहित्य
-
- अव्यवसायिक अभिनय पर दो निबन्ध –– बर्तोल्त ब्रेख्त 17 Feb, 2023
- औपनिवेशिक सोच के विरुद्ध खड़ी अफ्रीकी कविताएँ 6 May, 2024
- कविता का मूलस्रोत 12 Dec, 2025
- किसान आन्दोलन : समसामयिक परिदृश्य 20 Jun, 2021
- खामोश हो रहे अफगानी सुर 20 Aug, 2022
- चिली में गुप्तवास 7 Jul, 2025
- जनतांत्रिक समालोचना की जरूरी पहल – कविता का जनपक्ष (पुस्तक समीक्षा) 20 Aug, 2022
- जैक लण्डन का उपन्यास ‘आयरन हील’ के बारे में 1 Jan, 2025
- निकोलाई ओस्त्रोव्स्की का उपन्यास ‘अग्निदीक्षा’ 4 Jul, 2025
- निशरीन जाफरी हुसैन का श्वेता भट्ट को एक पत्र 15 Jul, 2019
- फासीवाद के खतरे : गोरी हिरणी के बहाने एक बहस 13 Sep, 2024
- फैज : अँधेरे के विरुद्ध उजाले की कविता 15 Jul, 2019
- श्रम और साहित्य पर दो दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न 5 May, 2026
- सच लिखने में पाँच कठिनाइयाँ 12 Dec, 2025
- सामाजिक चेतना जगाने में नाटकों की भूमिका : नोबेल विजेता––दारियो लुइगी एंजेलो फो 1 Jan, 2025
- “मैं” और “हम” 14 Dec, 2018
- सामाजिक-सांस्कृतिक
-
- अम्बेडकर ने कहा था कि हिन्दू राज भारत के लिए सबसे बड़ी आपदा होगी 4 Jul, 2025
- उपभोक्तावाद की संस्कृति 12 Dec, 2025
- एक आधुनिक कहानी एकलव्य की 23 Sep, 2020
- एपस्टीन की फाइलों से साफ जाहिर होता है कि कुलीन वर्ग कैसे काम करता है 5 May, 2026
- एलन मस्क और महिलाओं की ‘सुरक्षा’ का झूठा दक्षिणपंथी आख्यान 7 Jul, 2025
- किसान आन्दोलन के आह्वान पर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा 20 Jun, 2021
- गैर बराबरी की महामारी 20 Aug, 2022
- घोस्ट विलेज : पहाड़ी क्षेत्रों में राज्यप्रेरित पलायन –– मनीषा मीनू 19 Jun, 2023
- दिल्ली के सरकारी स्कूल : नवउदारवाद की प्रयोगशाला 14 Mar, 2019
- पहाड़ में नफरत की खेती –– अखर शेरविन्द 19 Jun, 2023
- सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश पर राजनीति 14 Dec, 2018
- साम्प्रदायिकता और संस्कृति 20 Aug, 2022
- हमारा जार्ज फ्लायड कहाँ है? 23 Sep, 2020
- ‘प्रतिरोध की संस्कृति’ पर केन्द्रित ‘कथान्तर’ का विशेषांक 13 Sep, 2024
- कहानी
-
- एक देवदासी 12 Dec, 2025
- जामुन का पेड़ 8 Feb, 2020
- पानीपत की चैथी लड़ाई 16 Nov, 2021
- माटी वाली 17 Feb, 2023
- समझौता 13 Sep, 2024
- अन्तरराष्ट्रीय
-
- अमरीका की हथकड़ी–बेड़ी नीति और भारतीय शासकों की बेहयाई 7 Jul, 2025
- अमरीका बनाम चीन : क्या यह एक नये शीत युद्ध की शुरुआत है 23 Sep, 2020
- इजराइल का क्रिस्टालनाख्त नरसंहार 17 Nov, 2023
- क्या लोकतन्त्र का लबादा ओढ़े अमरीका तानाशाही में बदल गया है? 14 Dec, 2018
- नरसंहार पर पर्दा डालने वाले आर्थिक सिद्धान्त के लिए नोबेल 4 Jul, 2025
- पश्चिम एशिया में निर्णायक मोड़ 15 Aug, 2018
- प्रतिबन्धों का मास्को पर कुछ असर नहीं पड़ा है, जबकि यूरोप 4 सरकारें गँवा चुका है: ओरबान 20 Aug, 2022
- बोलीविया में तख्तापलट : एक परिप्रेक्ष्य 8 Feb, 2020
- भारत–इजराइल साझेदारी को मिली एक वैचारिक कड़ी 15 Oct, 2019
- भोजन, खेती और अफ्रीका : बिल गेट्स को एक खुला खत 17 Feb, 2023
- महामारी के बावजूद 2020 में वैश्विक सामरिक खर्च में भारी उछाल 21 Jun, 2021
- लातिन अमरीका के मूलनिवासियों, अफ्रीकी मूल के लोगों और लातिन अमरीकी संगठनों का आह्वान 10 Jun, 2020
- वह दिन जब परमाणु सम्पन्न ईरान का जन्म हुआ 7 Jul, 2025
- सउ़दी अरब की साम्राज्यवादी विरासत 16 Nov, 2021
- ‘जल नस्लभेद’ : इजराइल कैसे गाजा पट्टी में पानी को हथियार बनाता है 17 Nov, 2023
- श्रद्धांजलि
- राजनीति
-
- 106 वर्ष प्राचीन पटना संग्रहालय के प्रति बिहार सरकार का शत्रुवत व्यवहार –– पुष्पराज 19 Jun, 2023
- इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले पर जानेमाने अर्थशास्त्री डॉक्टर प्रभाकर का सनसनीखेज खुलासा 6 May, 2024
- कर्नाटक सरकार देवनहल्ली के किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है 4 Jul, 2025
- कोरोना वायरस, सर्विलांस राज और राष्ट्रवादी अलगाव के खतरे 10 Jun, 2020
- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का तर्कहीन मसौदा 21 Nov, 2021
- डिजिटल कण्टेण्ट निर्माताओं के लिए लाइसेंस राज 13 Sep, 2024
- नया वन कानून: वन संसाधनों की लूट और हिमालय में आपदाओं को न्यौता 17 Nov, 2023
- नये श्रम कानून मजदूरों को ज्यादा अनिश्चित भविष्य में धकेल देंगे 14 Jan, 2021
- बेरोजगार भारत का युग 20 Aug, 2022
- बॉर्डर्स पर किसान और जवान 16 Nov, 2021
- मोदी के शासनकाल में बढ़ती इजारेदारी 14 Jan, 2021
- सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कारकूनों ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से रौंदा 23 Nov, 2021
- हरियाणा किसान आन्दोलन की समीक्षा 20 Jun, 2021
- जीवन और कर्म
-
- दहशतगर्दी का फर्जी ठप्पा 1 Jan, 2025
- रामवृक्ष बेनीपुरी का बाल साहित्य : मनुष्य की अपराजेय शक्ति में आस्था 14 Jan, 2021
- राजनीतिक अर्थशास्त्र
- व्यंग्य
-
- अगला आधार पाठ्यपुस्तक पुनर्लेखन –– जी सम्पत 19 Jun, 2023
- आजादी को आपने कहीं देखा है!!! 20 Aug, 2022
- इन दिनों कट्टर हो रहा हूँ मैं––– 20 Aug, 2022
- नुसरत जहाँ : फिर तेरी कहानी याद आयी 15 Jul, 2019
- बडे़ कारनामे हैं बाबाओं के 13 Sep, 2024
- विचार-विमर्श
-
- अतीत और वर्तमान में महामारियों ने बड़े निगमों के उदय को कैसे बढ़ावा दिया है? 23 Sep, 2020
- अस्तित्व बनाम अस्मिता 14 Mar, 2019
- क्या है जो सभी मेहनतकशों में एक समान है? 23 Sep, 2020
- क्रान्तिकारी विरासत और हमारा समय 13 Sep, 2024
- दिल्ली सरकार की ‘स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सलेंस’ की योजना : एक रिपोर्ट! 16 Nov, 2021
- धर्म की आड़ 17 Nov, 2023
- पलायन मजा या सजा 20 Aug, 2022
- राजनीति में आँधियाँ और लोकतंत्र 14 Jun, 2019
- लीबिया की सच्चाई छिपाता मीडिया 17 Nov, 2023
- लोकतंत्र के पुरोधाओं ने लोकतंत्र के बारे में क्या कहा था? 23 Sep, 2020
- विकास की निरन्तरता में–– गुरबख्श सिंह मोंगा 19 Jun, 2023
- विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट से बातचीत 19 Jun, 2023
- सरकार और न्यायपालिका : सम्बन्धों की प्रकृति क्या है और इसे कैसे विकसित होना चाहिए 15 Aug, 2018
- मीडिया
-
- मीडिया का असली चेहरा 15 Mar, 2019
- फिल्म समीक्षा
-
- समाज की परतें उघाड़ने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 15 Jul, 2019