संपादकीय: मार्च 2019

पुलवामा त्रासदी, युद्धोन्माद और चुनाव

उमा रमण ( संपादक ) 147

10 मार्च को चुनाव आयोग ने अप्रैल से मई तक 7 चरणों में लोकसभा चुनाव की घोषणा की। उसी दिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा में यह कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्यवाही भाजपा का चुनावी मुद्दा होगा। इसमें अचरज की कोई बात नहीं, क्योंकि आर्थिक मुद्दे पर पूरी तरह विफलता, तीन राज्यों के चुनाव में पार्टी की पराजय और राफेल सौदे को लेकर विवादों में घिरे नरेंद्र मोदी और भाजपा के तमाम नेता चुनाव की घोषणा से पहले ही इस त्रासद घटना को लेकर युद्ध ज्वर फैलाने में जुटे थे। मीडिया और टीवी चैनल देश की तमाम बुनयादी समस्याओं को दरकिनार करते हुए सत्ताधारी पार्टी के मंसूबों को आगे बढ़ाने में दिन रात एक किये हुए थे।

सम्पादकीय (पुराने अंक)

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
2011
2010
2009
2008
2007
2006